
HP ने भारतीय बाजार में तीन नए गेमिंग लैपटॉप (gaming laptop) लॉन्च किए हैं। इन नए मॉडल के नाम- एचपी विक्टस 16 (2023), ओमेन 16 (2023) और ओमेन ट्रांसेंड 16 हैं। ये सभी नए एचपी लैपटॉप 13वीं पीढ़ी के इंटेल प्रोसेसर पर चलते हैं। यूजर चाहें, तो इन्हें एनवीडिया आरटीएक्स 4000-सीरीज जीपीयू के साथ भी कॉन्फिगर कर सकते हैं। आइए जानते हैं नए एचपी गेमिंग लैपटॉप के स्पेसिफिकेशंस और कीमत की डिटेल…
Victus 16 (2023)
डिस्प्लेः विक्टस 16 एचपी का किफायती गेमिंग नोटबुक है। लैपटॉप में 16.1 इंच का FHD रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 165Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। यह 100 प्रतिशत sRGB colour gamut का वादा करता है।
प्रोसेसरः लैपटॉप 13वीं पीढ़ी के Intel Core i7 प्रोसेसर के साथ आता है, जिसे GeForce RTX 4060 मोबाइल GPU के साथ कॉन्फिगर कर सकते हैं। एचपी ने ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग सॉल्यूशन के साथ आईआर थर्मोपाइल सेंसर से लैस है।
रैम-स्टोरेजः लैपटॉप में 16GB DDR5 रैम, 512GB SSD की सुविधा है।
पोर्टः विक्टस 16 (2023) में तीन यूएसबी-ए पोर्ट, पीडी सपोर्ट के साथ एक टाइप-सी पोर्ट, हेडफोन/माइक्रोफोन कॉम्बो और एक मल्टी-फॉर्मेट एसडी मीडिया कार्ड रीडर शामिल है।
बैटरी व अन्य फीचरः इसमें 83Wh बैटरी दी गई है। इसके साथ HD वेबकैम और बैंग और ओल्फसेन के डुअल स्पीकर शामिल हैं। इसमें यूजर्स को 1 महीने का Xbox गेम पास भी मुफ्त मिलेगा।
कीमतः विक्टस 16 (2023) की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये है।
Omen 16 (2023)
ओमेन 16 (2023) लैपटॉप भी विक्टस (2023) की तरह ही समान क्षमताएं प्रदान करता है, लेकिन इसका डिजाइन कुछ अलग है। इसमें गेमर्स के लिए काफी अपग्रेड भी हैं।
डिस्प्लेः लैपटॉप में 16.1 इंच का QHD रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है। यह 240Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। एचपी एचडीआर और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो है।
प्रोसेसरः ओमेन (2023) में 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर आई7 सीपीयू और आरटीएक्स 4050 जीपीयू है।
रैम-स्टोरेजः लैपटॉप में 32GB तक DDR5 रैम और 1TB स्टोरेज की सुविधा है।
अन्य फीचरः इसमें फुल-एचडी कैम भी शामिल है, जो स्ट्रीमर्स के लिए उपयोगी हो सकता है।
कीमतः एचपी ओमेन 16 (2023) की शुरुआती कीमत 1,04,999 रुपये है।
HP Omen Transcend 16 (2023)
डिस्प्लेः ओमेन ट्रांसेंड 16 (2023) को अपग्रेड के साथ पेश किया गया है। इसमें 16 इंच का डिस्प्ले है, जो WQXGA (2560 x 1600) रिजॉल्यूशन के साथ आता है। यह मैग्नीशियम फ्रेम का उपयोग करने वाला पहला और एकमात्र ओमेन लैपटॉप है।
प्रोसेसरः इसमें एनवीडिया के आरटीएक्स 4070 जीपीयू के साथ 13वीं पीढ़ी का इंटेल कोर i9-13900HX प्रोसेसर है।
बैटरीः लैपटॉप में लंबे गेमिंग सेशन के लिए 97Whr बैटरी दी गई है। यह एडवांस्ड ओमेन टेम्पेस्ट कूलिंग से लैस है।
वजनः ओमेन ट्रांसेंड 16 एचपी का सबसे पतला और हल्का गेमिंग लैपटॉप है। इसका वजन 2.1 किलोग्राम से कम है और इसकी मोटाई 19.9 मिमी है।
पोर्टः लैपटॉप में दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट और वाई-फाई 6e सपोर्ट है।
कीमतः ओमेन ट्रांसेंड 16 की शुरुआती कीमत 1,59,999 रुपये है।












