गूगल ने किया खुलासा: ओरियो होगा एंडरॉयड के सबसे लेटेस्ट आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 का नाम

Join Us icon

पिछले सप्ताह ही हमने खबर दी थी कि 21 अगस्त को गूगल एंडरॉयड के नए संस्करण ‘ओ’ के नाम खुलासा कर सकता है और आज कंपनी ने इसकी जानकारी दे दी है। गूगल ने जानकारी दी है कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ‘ओरियो’ नाम से जाना जाएगा। फरवरी में ही एंडरॉयड ओएस 8.0 ‘ओ’ के संस्करण की जानकारी दी गई थी लेकिन उस वक्त सिर्फ बीटा संस्करण भी उपब्लध थे। इसके बाद एंडरॉयड ओएस 8.0 के कुछ अपडेड भी कंपनी ने दिए लेकिन अब डेवलपर्स आॅप्शन और बीटा संस्करण ही थे।

android-operating-system-8-0-oreo-official-launched-in-hindi
फोटो साभार: droid-life

यह दूसरी बार है जब गूगल ने एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम के नाम से विज्ञापन साझेदारी की गई है। एंडरॉयड ओएस 8.0 ओरियो के लिए गूगल ने मोंडेलेज़ के साथ समझौता किया है। इससे पहले एंडरॉयड ओएस 4.4 किटकैट के लिए कंपनी ने नेस्ले ब्राड से साझेदारी की थी। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम ओरियो का कोड कंपनी के इंजीनियरों द्वारा एंडरॉयड ओपन सोर्स प्रोजेक्ट में आज अपलोड किया जाएगा। शुरुआत में यह अपडेट सिर्फ गूगल के नेक्सस और पिक्सल फोन को मिलेंगे जबकि बाद में दूसरे डिवाइस के लिए अपडेट किया जाएगा।

एक्सक्लूसिव : जियो फोन में होगा सेल्फी कैमरा और साथ में 2-एमपी रियर कैमरा, जीपीएस के साथ फेसबुक, यू-ट्यूब भी चलेगा

कंपनी ने जानकारी दी है कि एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 ओरिया के लिए एसेंशियल, जनरल मोबाइल, एचएमडी ग्लोबल, हुआवई, एचटीसी, एलजी, मोटोरोला, सैमसंग, शार्प और सोनी जैसी कई कंपनियों ने अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है और साल के अंत तक कई डिवाइस में उपलब्ध कराने का भरोसा भी दिया है।

नए आॅपरेटिंग सिस्टम में कंपनी ने इस बार काफी बदलाव किया है। आपको इनफॉर्मेशन डॉट, नए इमोजी और गूगल प्ले प्रोटेक्ट बिल्ट इन जैसे फीचर्स मिलेंगे।