6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज पर लॉन्च हुआ यह दमदार फोन

Join Us icon

इसी साल स्मार्टफोन कंपनी नुबिया ने अपनी फ्लैगशिप के तहत 8जीबी रैम से लैस बेहद ही पावरफुल स्मार्टफोन ज़ेड17 लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी की ओर से इस फोन का एक और वेरिएंट लॉन्च कर दिया गया है। नुबिया ने अपनी होम मार्केट में ज़ेड17 लाइट का लॉन्च कर दिया है, जहां यह 6 सितंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा।

यहां भी जियो की बराबरी कोई नहीं कर सका, 91 फीसदी बाजार पर कंपनी ने किया कब्जा

ज़ेड17 लाइट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन आॅल मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है, जो 5.5-इंच की फुलएचडी डिस्पले से लैस है। नुबिया का यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 चिपसेट पर रन करता है।

nubia-z17-lite-1

कंपनी की ओर से इस फोन को 6जीबी रैम पर पेश किया गया है जो 64जीबी और 128जीबी के दो स्टोरेज वेरिएंट में आता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरे दिए गए हैं वहीं सेल्फी के लिए इसमें 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

शाओमी मी मिक्स 2 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, एंडरॉयड ओरियो के साथ ही क्वालकॉम 836 चिपसेट पर होगा पेश

फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ ही इस फोन में डुअल बैंड वाईफाई, एनएफसी जैसे फीचर्स दिए गए हैं तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 3,200एमएएच की बैटरी मौजूद है। नुबिया ज़ेड17 लाइट के मूल्य की बात की जाए तो इस फोन का 64जीबी वेरिएंट 2,499 चीनी युआन तथा 128जीबी वेरिएंट 2,799 युआन रखा गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 24,300 रुपये तथा 27,300 रुपये होगी।