
भारतीय टेलीकॉम जगत की रूपरेखा बदल कर रख देने वाली रिलायंस जियो की वजह से ही आज देश के नागरिक बेहद कम दरों पर इंटरनेट तथा वॉयस कॉलिंग की सुविधाओं का लाभ उठा पा रहे हैं। अपनी सर्विसेज़ के चलते जहां जियो ने अनेंको रिकॉर्ड्स बनाए हैं वहीं रिलायंस जियो की डाटा कार्ड सर्विस ’जियोफाई’ भी इसके पीछे नहीं। जियोफाई आज देश के 91 फीसदी डाटा कार्ड बाजार पर अपना कब्जा बना चुकी है।
शाओमी मी मिक्स 2 की स्पेसिफिकेशन्स लीक, एंडरॉयड ओरियो के साथ ही क्वालकॉम 836 चिपसेट पर होगा पेश
साइबर मीडिया रिसर्च इंडिया (CMR) शोध संस्थान ने अपनी रिचर्स रिपोर्ट जारी की है जिसमें भारतीय इंटरनेट बाजार के ये आंकड़े सामनें आए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2017 की दूसरी तिमाही में भारतीय डेटा कार्ड बाजार में वृद्धि देखने को मिली है जो पिछले साल की अपेक्षा 16 प्रतिशत बढ़कर 40 लाख यूनिट तक पहुॅंच गया है।
साल की पहली तिमाही में जहां तकरीबन 34 लाख डाटाकार्ड प्रयोग में थें वहीं दूसरी तिमाही में यह 6 लाख की बढ़ोतरी के साथ 40 लाख पहॅुंचा। इस 40 लाख डाटाकार्ड के बाजार में 91 फीसदी डाटाकार्ड सिर्फ जियोफाई थे। वहीं अगर सालाना आंकड़ों की बात करें तो साल 2016 की अपेक्षा 2017 में भारतीय डाटा कार्ड बाजार में कुल 614 प्रतिशत की भारी बढोतरी देखने को मिली है।
जानें कैसे करें जियो नंबर पर मुफ्त में कॉलर ट्यून सेट, हर मिनट बदल सकते हैं अपना कॉलर ट्यून
इस रिपोर्ट के अनुसार डाटा कार्ड की कुल गिनती में सबसे ज्यादा मांग 4जी डाटा कार्ड की देखने को मिली है। देश के विभिन्न शहरों के साथ ही कस्बों व गांवों में भी जियोफाई वाईफाई राउटर और डाटा कार्ड को काफी पंसद किया गया है। इसी के चलते देश में बिके डाटा कार्ड्स की 97 प्रतिशत डाटा कार्ड 4जी सपोर्ट वाले रहे, और इन 97 प्रतिशत डाटा कार्ड का 91 प्रतिशत हिस्सा सिर्फ रिलायंस जियो का रहा।
रिपोर्ट में जहां यह कहा गया है कि जियोफाई जैसे वाईफाई डाटा कार्डों की बढ़ती मांग ब्राडबैंड व वाईफाई राउटर के अस्तित्व को खतरे में डाल सकती है। वहीं कुछ टेक एक्सपर्ट्स का मानना है कि शुरुआती दौर में जियो का मुफ्त सेवाएं देना तथा अन्य कंपनियों की अपेक्षा बेहद कम दरों पर सर्विस उपलब्ध कराने जैसे कुछ फैक्टर जियो के लिए मददगार साबित हुए हैं।
23-एमपी कैमरे व 4जीबी रैम के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1 प्लस
गौरतलब कि रिलायंस जियो के जियोफाई के जरिये स्मार्टफोन, टैबलेट व कम्प्यूटर जैसे कई उपकरणों पर एक साथ इंटरनेट चलाया जा सकता है। आपको बता दें कि जियोफाई को आॅफलाईन स्टोर्स के साथ ही जियो की आॅफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। जियो की वेबसाइट पर यह डिवाईस की कीमत रुपये में सेल के लिए उपलब्ध है। JioFi का खरीदने के लिए (यहां क्लिक करें)




















