
पिछले माह 24 अगस्त से ही रिलायंस के मुफ्त वाले जियोफोन की प्रीबुकिंग शुरू हो गई थी। भारी मांग की वजह से पहले दिन तो रिलायंस जियो का सर्वर डाउन हो गया। इस वजह से लोग वेबसाइट और ऐप से फोन बुक नहीं करा पा रहे थे। वहीं थोड़ी देर में ही रिटेलर्स सर्वर भी डाउन हो गया और पहले दिन की बुकिंग रूक कई। पंरतु दूसरे दिन काफी लोगों ने अपने फोन बुक किए। हालांकि दो दिन बात ही भारी मांग के बाद रिलायंस जियो ने अपने फीचर फोन की बुकिंग रोग दी। ऐप और वेबसाइट से बुकिंग नहीं हो पा रही है। कंपनी ने सिर्फ लोगों का रूझान जानने के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है।
हालांकि कुछ दिन पहले ही कंपनी ने अपने वेबसाइट पर जानकारी दी थी कि मिलियन फोन की बुकिंग हो चुकी है लेकिन नंबर नहीं बताया था। वहीं आज जियो ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महज दो दिनों में ही कंपनी ने 6 मिलियन अर्थात 60 लॉख से ज्यादा फोन की बुकिंग कर ली है जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा कंपनी 10 मिलियन अतिरिक्त इंटरेस्ट रिजिस्ट्रेशन पा चुकी है।
जानें कैसे करें जियो नंबर पर मुफ्त में कॉलर ट्यून सेट, हर मिनट बदल सकते हैं अपना कॉलर ट्यून
21 जुलाई को जब मुकेश अंबानी ने जियोफोन के बारे में जानकारी दी थी तो उस वक्त कहा था कि सितंबर पहले सप्ताह से इस फोन की डिलिवरी शुरू हो जाएगी। परंतु कल जो प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है उसके अनुसार जियोफोन की डिलिवरी में अभी देरी होगी और यह फोन नवरात्रि से लोगों को मुहैया कराया जाएगा। हालांकि कंपनी ने तारीख नहीं बताया है लेकिन आशा है कि सितंबर आखिरी सप्ताह में लोगों को यह फोन प्राप्त हो।
जल्द ही शुरू होगी जियोफोन की प्रीबुकिंग, फोन पाने के लिए अभी करें रजिस्ट्रेशन
जैसा कि मालूम है रिलायंस जियोफोन पूरी तरह से मुफ्त है। हालांकि इसके लिए आपको 1,500 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट जमा करना होगा जो कि तीन साल बाद वापस कर दिया जाएगा। फोन की बुकिंग के दौरान आपको 500 रुपये ही जमा करने हैं जबकि बाकी का अमाउंट आपको फोन डिलिवरी के दौरान देना है।

जहां तक जियोफोन के फीचर्स की बात है तो इस फोन में आपको 2.4-इंच की स्क्रीन मिलेगी। इसके साथ ही एफएम रेडियो और म्यूजिक प्लेयर भी दिया गया है। फोन में 512एमबी की रैम और 4जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके साथ ही मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी है। फोटोग्राफी के लिए जियोफोन में 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और वीजीए रेजल्यूशन का सेल्फी कैमरा दिया गया है।





















