OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस आए सामने, जानें इस फोन की ताकत

Join Us icon
Highlights

  • OnePlus Ace 3 में 6.74 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है।
  • इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट दिया जा सकता है।
  • यह मोबाइल इसी साल के आखिर में पेश होने की उम्मीद है।

वनप्लस अपनी ऐस-सीरीज को आगे बढ़ा सकता है। इसमें हाल ही में कंपनी ने OnePlus Ace 2 Pro स्माटफोन लॉन्च किया है। वहीं, अब ब्रांड OnePlus Ace 3 डिवाइस की तरफ आगे बढ़ रहा है। हालांकि फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल नहीं हुआ है, लेकिन फोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशन की डिटेल लीक में सामने आई है। आइए, आगे आपको इस बारे विस्तार से बताते हैं।

OnePlus Ace 3 के स्पेसिफिकेशंस (लीक)

वनप्लस के नए स्मार्टफोन को लेकर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा स्पेसिफिकेशन की डिटेल सामने आई है।

  • डिस्प्ले: OnePlus Ace 3 के डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.74 इंच का OLED कर्व एज डिस्प्ले मिलने के बात बताई गई है। इस पर 120hz रिफ्रेश रेट, 1.5k रेजोल्यूशन और पंच होल डिजाइन मिल सकता है।
  • प्रोसेसर: फोन के प्रोसेसर की बात करें तो यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है।
  • स्टोरेज: स्टोरेज के मामले में यह डिवाइस दो स्टोरेज ऑप्शन में बाजार में उतारा जा सकता है, जिसमें 16जीबी, 24जीबी LPDDR5x रैम के साथ 512जीबी और 1टीबी UFS 4.0 स्टोरेज दिया जा सकता है।
  • बैटरी: बैटरी के मामले में डिवाइस में 5500एमएएच बैटरी, 100वाट फास्ट चार्जिंग के साथ मिल सकती है।
  • कैमरा: कैमरा फीचर्स की बात करें तो डिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस हो सकता है, इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड ओमनी विजन OV8D10 लेंस और 32 मेगापिक्सल सोनी IMX709 टेलिफोटो लेंस 2x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा लेंस मिलने की उम्मीद है।
  • अन्य: अन्य फीचर्स की बात करें तो डिवाइस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी सपोर्ट मिल सकता है।
  • ओएस: ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह मोबाइल एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड रखा जा सकता है।

आखिर में आपको बताते चलें कि OnePlus Ace 3 डिवाइस की लीक रिपोर्ट के अलावा लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी अंदाजा लगाया गया है। बताया जा रहा है कि डिवाइस की एंट्री इसी साल अक्टूबर या नवंबर के महीने में हो सकती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here