आॅनलाईन स्टोर से बुक किया था फोन बदले में मिला फेना साबुन

Join Us icon

पिछले कुछ सालों में आॅनलाईन शॉपिंग की मांग काफी बढ़ गई है। आसान खरीदारी और ज्यादा आॅप्शन की वजह से लोग इस ओर काफी आकर्षित हो रहे हैं। वहीं कम कीमत भी आॅनलाईन के प्रति झुकाव का मुख्य कारण रहा है। परंतु हाल के दिनों में आॅनलाईन शॉपिंग को लेकर जिस तरह के किस्से सुनने को मिल रहे हैं वह उपभोक्ता को थोड़े सकते में डाल सकते हैं। ऐसा ही एक मामला चिराग धवन के साथ देखने को मिला। उन्होंने आॅनलाईन स्टोर अमेज़न इंडिया से फोन आॅर्डर किया था और फोन के बदले आया कपड़ा धोने का साबुन।

इस खबर को सबसे पहले हिंदुस्तान टाइम्स ने प्रकाशित किया है। इस तरह की धोखाधड़ी के बाद चिराग ने अपने फेसबुक टाइमलाईन पर पूरे मामले को विस्तार से बताया है। उन्होंने लिखा है कि ”7 सितंबर को उन्होंने आॅनलाईन स्टोर से वनप्लस 5 मॉडल को आॅर्डर किया था जो 3 दिन बाद दोपहर को डिलीवर हुआ। इसके बाद जब में रात को लगभग 9 बजे घर आया और बॉक्स को खोला तो पाया कि सेलर रॉकेट कॉमर्स द्वारा तीन पैकेट फेना साबुन का भेज दिया गया है।” उन्होंने इस पोस्ट के साथ फोटोग्राफ भी अमेज़न को भेजे हैं। 15,000 रुपये के बजट में 10 बेहतरीन डुअल रियर कैमरे वाले एंडरॉयड स्मार्टफोन

आगे उन्होंने लिखा है कि मैने आपके कस्टमर केयर से इस बारे में बात की लेकिन कोई संतुष्टि भरा जवाब नहीं मिला। मैंने अपना शिकायत नंबर मांगा लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इसलिए आपसे आग्रह करता हूं कि जल्द से जल्द मामले को सुलझाया जाए।

चिराग का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। इसके बाद कंपनी ने कार्रवाई की और पोस्ट लिखे जाने तक उन्होंने जानकारी दी कि मामले को सुलझा लिया गया है। हालांकि यह पहली शिकायत नहीं है आॅनलाइन शॉपिंग के दौरान यूजर को अक्सर धोखा मिला है। कई बार तो कंपनियां इस पर कार्रवाई करने से मना कर देती हैं। इसलिए आप यदि आॅनलाईन शापिंग करते हैं तो पूरी तरह से सतर्क रहें।