
देश में तेजी से उभरने वाली टेक कंपनी शाओमी अपने यूजर्स को खुश करने को कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। हर छोटे बड़े बाजार जहां इन दिनों त्यौहारों की चहलपहल से सजे हुए हैं वहीं शाओमी भी विभिन्न आॅनलाईन प्लेटफार्म एवं मी स्टोर्स के जरिये अपने स्मार्टफोन व अन्य प्रोडक्ट्स को भारी छूट के साथ अनेंकों आर्कषक आॅफर्स पर उपलब्ध करा रही है।
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डे सेल: रिलायंस जियो दे रहा है 60जीबी 4जी डाटा मुफ्त
शाओमी की ओर से रेडमी 4, मी मैक्स 2, रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए स्मार्टफोन्स के साथ मी राउटर 3सी, मी एयर प्यूरीफायर 2, मी पावरबैंक, आॅडियो एक्सेसरीज़ और हालिया लॉन्च किया गया एचआरएक्स मी बैंड2 को विभिन्न प्लेटफार्म पर आर्कषक कीमतों के साथ ही बेहतरीन डील के तहत बेचा जा रहा है। शाओमी द्वारा यह फायदें अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, टाटा क्लिक, पेटीएम मॉल, मी डॉट कॉम एवं मी स्टोर्स पर उपलब्ध कराएं गए हैं।
It keeps getting better and bigger! Redmi 4 now available at a never before price of ₹ 9,499 on @amazonIN – get one NOW! pic.twitter.com/OoVfG715qP
— Redmi India (@RedmiIndia) September 21, 2017
अमेज़न इंडिया पर 24 सिंतबर तक चलने वाली ग्रेट इंडियन शॉपिंग फेस्टीवल में मी मैक्स 2 का 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट जहां 16,999 रुपये की जगह सिर्फ 14,999 रुपये में मिल रहा है वहीं इस फोन के 32जीबी मैमोरी वाले वेरिएंट को 14,999 की बजाय 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

इस सेल में 10,999 रुपये की कीमत वाले रेडमी 4 को 1,500 डिस्काउंट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह 20,000एमएएच वाला मी पावरबैंक 2 800 रुपये की छूट के साथ 1,799 रुपये में मिल रहा है। अमेज़न पर शाओमी के सभी प्रोडक्टस पर एचडीएफसी कार्ड धारकों को 10प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
Are you ready for "The Big Billion Days" offers on @Flipkart from Mi? Check it out! Sale starts at midnight! ? pic.twitter.com/Er7aOUODfn
— Mi India (@XiaomiIndia) September 20, 2017
अन्य शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही बिग बिलियन डे सेल में रेडमी नोट 4 के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 2,000 रुपये तथा 32जीबी मैमोरी वेरिएंट पर 1,000 रुपये की छूट दी जा रही है। जिसके बाद 12,999 रुपये वाला वेरिएंट 10,999 रुपये तथा 10,999 रुपये वाला मॉडल सिर्फ 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
खुशखबरी: और सस्ता होगी कॉलिंग, ट्राई ने घटाए इंटरकनेक्शन चार्ज
शाओमी की आॅफिशियल साइट मी डॉट कॉम से शाओमी प्रोडक्ट्स खरीदे जानें पर एसबीआई कार्ड धारकों को 5प्रतिशत की अतिरिक्त छूट दी जा रही है। वहीं दूसरी ओर यदि आप पेटीएम से शाओमी प्रोडक्ट्स की खरीदारी करते हैं तो रेडमी नोट 4 के सभी वेरिएंट्स पर 400 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है।
इंटर कनेक्शन चार्ज घटाने पर मोबाइल कंपनियों में मची रार, जियो हुआ खुश तो एयरटेल-वोडाफोन नाराज
लगे हाथ आपको यह भी बता दें कि शाओमी के सभी आॅफलाईन स्टोर्स व मी होम पर 24 सितंबर से 2 अक्टूबर तक शाओमी द्वारा विशेष फेस्टीवल आॅफर्स चलाए जाएंगे तथा मी डॉट कॉम पर 27 सितंबर से 29 सितंबर तक स्पेशल दिवाली डील चलेगी जिसमें अनेकों आर्कषक आॅफर्स मिलेंगे।



















