
भारतीय बाजार में आज ओपो कोई अनजान नाम नहीं है। भारतीय टीम से लेकर बाजार में उपलब्ध शाइन बोर्ड तक ओपो के रंग में रंगे हैं। परंतु ओपो के किसी फोन के बारे में आपसे पुछूं तो आप सबसे पहले ओपो एफ3 का नाम लेंगे। यह कंपनी का सुपरस्टार प्रोडक्ट है। हाल में कंपनी ने बीसीसीआई के साथ मिलकर ओपो एफ3 का ब्लैक एडिशन पेश किया था। वहीं आज कंपनी ने त्योहार के मौके पर ओपो एफ3 का लिमिटेड दिवाली एडिशन पेश किया है। इस फोन की कीमत 18,990 रुपये है और यह भारत में कुछ खास आॅनलाइन स्टोर पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
पिछले साल भी ओपो ने एफ1 का दिवाली एडिशन पेश किया था लेकिन उस पर सेलेब्रिटी सिग्नेचर और लैंप देखने को मिला था। वहीं आज जो फोन पेश किया गया है उसमें आपको ऐसा कुछ भी नहीं मिलेगा। कंपनी ने सिर्फ दो अतिरिक्त कलर वेरियंट पेश किए हैं। इस बार आपको ब्राइट रेड और गोल्ड ट्रिमनिंग आॅप्शन मिलेंगे।

डुअल कैमरे के साथ लॉन्च हुआ नोकिया 8, प्रोसेसर भी है बेहद ताकतवर
ओपो एफ3 की बात करें तो इसे विशेष तौर से सेल्फी फोन के रूप में पेश किया गया है। इस फोन में आपको एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। वहीं परफेक्ट सेल्फी के लिए एफ3 में दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जिनमें 4.0 ब्यूटीफाई फीचर वाला 16-मेगापिक्सल का कैमरा तथा 120 डिग्री वाईड एंगल वाला 8-मेगापिक्सल का कैमरा शामिल है।
शाओमी रेडमी नोट 5 के साथ रेडमी नोट 5 प्लस लाने की हो रही है तैयारी
फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन्स पर नज़र डाले तो इस फोन में 1080×1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड मार्शमैलो पर पेश किया गया है जो आॅक्टा-कोर मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट पर कार्य करता है। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रिनो 510 जीपीयू भी मौजूद है।
ओपो के इस सेल्फी सेट्रिंक फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। 4जी सपोर्ट के साथ ही फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट दिया गया है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही इसमें पावर बैकअप के लिए 3,200एमएएच की बैटरी दी गई है।


















