सामनें आया ओपो एफ5, 6-इंच की बेज़ल लेस ​स्क्रीन के साथ अक्टूबर में होगा लॉन्च

Join Us icon

सेल्फी के क्षेत्र में स्मार्टफोन कंपनी ओपो ने अपनी फ्लैगशिप के तहत कई फोन लॉन्च किए है। हाल ही में ​दिवाली के उपलक्ष्य में जहां ओपो एफ3 रेड एडिशन भारत में लॉन्च किया गया था वहीं अब ओपो के ही एक अन्य स्मार्टफोन एफ5 की जानकारी सामनें आई है। इस नई जानकारी में ओपो एफ5 के डिजाईन और लुक का अहम खुलासा हुआ है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के बाद अब सभी रिकॉर्ड तोड़ेगा रेडमी नोट 5, देखें कैसा होगा यह फोन

वेबसाइट रिपोर्ट के अनुसार फिलिपिंस में ओपो एफ3 के बैनर लगाए गए हैं। इन बैनर्स में फिलिपिंस की दो सेलिब्रेटी रिचर्ड और साराह को ओपो एफ3 स्मार्टफोन के साथ दिखाया गया है। इस लीक में ओपो एफ5 के बैक पैनल को दिखाया है जो टिंटेड रेड और ब्लैक कलर में हैं। इस बैनर्स पर ‘कैप्चर द रियल यू’ टैग लाईन के साथ सेल्फी एक्सपर्ट ​लिखा गया है।

oppo-f5-1

लीक के अनुसार ओपो एफ 3 भी सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन होगा जिसके फ्रंट पैनल पर डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा। सामनें आई फोटो में ओपो एफ3 के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ सिंगल रियर कैमरा दिखाया गया है। फोन के बैक पैनल पर ही फिंगर​प्रिंट सेंसर मौजूद है। आपको बता दें कि ओपो अब तक होम बटन पर ही फिंग​रप्रिंट सेंसर इम्बेड करती आई है, यह पहली बार होगा जब फोन के रियर पैनल पर फिंगर​प्रिंट सेंसर दिया जा रहा है।

आठ शानदार फीचर्स जो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को बनाते हैं एप्पल आईफोन 8 से ग्रेट

रियर फिंगरप्रिंट सेंसर को देखते हुए यह ही माना जा सकता है कि कंपनी एफ3 को फुलटच डिस्पले पर पेश करें जिसके फ्रंट पैनल पर कोई भी बटन नहीं होगा। लीक्स की मानें तो इस फोन को 2880×1440 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की फुलएचडीप्लस पर पेश किया जा सकता है। लीक के अनुसार यह फोन अक्टूबर माह में लॉन्च कर दिया जाएगा।