
टेलीकॉम क्षेत्र में तहलका मचाने के बाद रिलायंस जियो ने मोबाईल जगत में भी अपना 4जी फीचर फोन पेश करके अन्य कंपनियों को सकते में ला दिया है। रिलायंस जियो की प्रतिस्पर्धा में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने पहले जहां सस्ते प्लान्स पेश किए थे वहीं अब जियोफोन को टक्कर देने के लिए एयरटेल भी अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है, जिसकी कीमत 2,000 रुपये से कम रखी जाएगी
रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते
जियो के 4जी वोएलटीई फीचर फोन के सामनें एयरटेल अपना स्मार्टफोन पेश करने की तैयारी में जुटी है। प्राप्त जानकारी अनुसार एयरटेल इस दिवाली के पहले ही अपना यह सस्ता स्मार्टफोन भारतीय बाजार में उतार देगी। एयरटेल पहले ही इस बात की ओर ईशारा कर चुकी है कि यह 4जी स्मार्टफोन कई मायनों में जियोफोन से बेहतर होगा तथा ऐसे फीचर्स से लैस होगा जो जियोफोन में नहीं हैं। आईये नज़र डालते है कि लीक्स के अनुसार एयरटेल के इस आगामी स्मार्टफोन्स के कुछ प्वाईंट्स पर की क्या होगा इस फोन में खास:
1. सबसे पहली बात तो यही कि जियोफोन की तरह यह कोई फीचर फोन नहीं बल्कि एक स्मार्टफोन होगा। लिहाज़ा इस फोन में एक एंडरॉयड फोन वाले सभी फीचर्स देखने को मिलेंगे।

2. जियोफोन को तीन साल बाद लौटाने का प्रावधान है। खरीदने के समय जमा कराए गए 1,500 रुपये 3 साल बाद ही वापस मिलेंगे तथा समय से पहले लौटाने पर पैसे काटे जाएंगे। लेकिन एयरटेल स्मार्टफोन में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिलेगा। आप इस फोन को जब तक चाहें अपने पास रख सकते हैं।
3. इस फोन में 4-इंच की स्क्रीन दी जा सकती है जो जियोफोन की अपेक्षा काफी बड़ी है।
4. फोन में 1जीबी की रैम मैमोरी देखने को मिल सकती है।
5. यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित होगा तथा क्वॉडकोर प्रोसेसर पर रन करेगा।

6. यह एक 4जी स्मार्टफोन होगा, जो वोएलईडी सर्विस भी सर्पोट करेगा।
7. फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक तथा फ्रंट दोनों पैनल पर कैमरा सेंसर देखने को मिलेंगे।
8. इस फोन में 1,500एमएएच तक की बैटरी देखने को मिल सकती है।
आपको बता दें कि एयरटेल के इस 2,000 रुपये वाले स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने अब तक कोई भी जानकारी स्पष्ट तरीके से नहीं दी है और न ही किसी स्पेसिफिकेशन्स का पुख्ता करार दिया है। ऐसे में कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है। इस फोन के बारे में कोई भी नई जानकारी मिलते ही खबर को अपडेट किया जाएगा।





















