
दिवाली से पहले इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स के साथ ही मोबाईल बाजार में भी काफी रौनक रहती है। इस दौरान अनेंको लोग नया स्मार्टफोन या गैजेट लेना चाहते हैं। त्यौहार के इस अवसर को भुनाते हुए शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया ने भी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरूआत कर दी है, जिसमें विभिन्न ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट के साथ ही नो कास्ट ईएमआई व अनेंको आर्कषक आॅफर्स दिए जा रहे हैं।
रिलायंस जियो से जुड़ी ये पांच खास बातें जो शायद आप नहीं जानते
अमेज़न इंडिया की ओर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल की शुरूआत आज से कर दी गई है। यह शॉपिंग फेस्टिवल आज 4 अक्टूबर से शुरू होकर 8 अक्टूबर तक चलेगा और इस दौरान वेबसाइट द्वारा जानेमाने स्मार्टफोन्स को कम कीमत पर दिया जा रहा है। इस सेल में सिटी बैंक कार्ड धारकों को जहां 10प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जा रहा है वहीं अमेज़न पे पर 15प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है। जियो और वोडाफोन यूजर्स को चुनिंदा स्मार्टफोन पर 90जीबी और 75जीबी तक का अतिरिक्त डाटा भी दिया जा रहा है।

इस फेस्टिवल में ब्लैकबेरी कीवन, हॉनर 8 प्रो तथा सैमसंग गैलेक्सी ए5 एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होंगे जहां इस तीनों फोन की कीमत को (3_,990 रुपये), (2_,999 रुपये) तथा (1_,990 रुपये) दर्शाया गया है। अर्थात् सेल शुरू होने पर ही इन फोन्स पर मिलने वाली छूट का खुलासा होगा। वहीं नोकिया 6 को भी अमेज़न पर ओपन सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है।
Amazon Great Indian Festival की बेस्ट डील्स की शुरूआत एप्पल से करें तो इस सेल में आईफोन एसई (32जीबी) पर 30 प्रतिशत की बड़ी छूट दी जा रही है जिसके बाद इस फोन को सिर्फ 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है वहीं 29,500 रुपये वाले आईफोन 6 (32जीबी) को इस सेल में 25,280 रुपये में पाया जा सकता है।
इस सेल में आॅनर 8 पर 48 प्रतिशत की छूट दी जा रही है जिसके बाद 28,999 रुपये वाला यह फोन सिर्फ 14,999 रुपये में मिल रहा है। इसी तरह 29,999 रुपये वाले वनप्लस 3टी को 24,999 रुपये, 25,200 रुपये वाले सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो को 18,990 रुपये तथा 16,999 रुपये वाले मोटो जी5 प्लस को 4,000 रुपये की छूट के बाद सिर्फ 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
एचटीसी यू11 लाइफ की जानकारी आई सामनें, एंडरॉयड वन के साथ ही हाई स्पेसिफिकेशन्स से होगा लैस
इसके साथ ही शाओमी रेडमी 4 64जीबी वेरिएंट को 1,500रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। मोटो जी5एस प्लस 64 जीबी वेरिएंट को 15,999 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 प्रो 6,490 रुपये, सैमसंग गैलेक्सी ऑन7 प्रो को 7,590 रुपये, कूलपैड कूल 1 स्मार्टफोन को 8,999 रुपये तथा नए लॉन्च स्मार्टफोन 10.or G के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
इस सेल में अपने लिए बेस्ट डील चुनने के लिए (यहां क्लिक करें)






















