
जैसे ही घोषणा हुई थी कि एक बार फिर नोकिया मोबाईल बाजार में वापसी करने वाला है तब से ही चर्चा होने लगी थी कि क्या टेक जगत में एक बार फिर नोकिया का बोलबाल होगा। नोकिया ने अब तक नोकिया 3, नोकिया 5, नोकिया 6 और नोकिया 8 समेत सिर्फ 4 स्मार्टफोन ही बाजार में उतारे हैं, लेकिन यह बात साफ हो गई है कि नोकिया लोगों का भरोसा जीतने में कामयाब रहा है। एक ताजा खबर में यह बात सामनें आई है कि विश्वभर में नोकिया के 1 मिलियन यानि 10 लाख से भी ज्यादा स्मार्टफोन खरीदे जा चुके हैं।
शाओमी रेडमी नोट 5 में होगा बेज़ल लेस डिसप्ले, इसकी कीमत भी होगी कम
दरअसल नोकिया ब्रांड के फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल के सीएमओ पेक्का रंताला ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि कंपनी नोकिया के 1 मिलियन से ज्यादा स्मार्टफोन बेच चुकी है। वहीं अब गूगल प्ले स्टोर की एक रिपोर्ट में भी यह सामनें आ गया है कि इस प्लेटफार्म पर से नोकिया मोबाईल सपोर्ट ऐप को 1 मिलियन के भी ज्यादा डाउनलोड किया जा चुका है।

गूगल प्ले स्टोर के आधार पर बात करें गूगल के इस प्लेटफार्म पर हर ऐप्लीकेशन के रिव्यू और डाउनलोड्स बताए जाते हैं। इस ऐप पर नोकिया मोबाईल सपोर्ट को 1,000,000 से 5,000,000 के बीच डाउनलोड दिखाया गया है। जिससे यह साफ हो जाता है कि नोकिया मोबाईल सपोर्ट के कम से कम 10 लाख डाउनलोड हो चुके हैं और यह 50 लाख के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है।
आपको बता दें कि नोकिया मोबाईल सपोर्ट हर तरह के स्मार्टफोन या डिवाईस सपोर्ट नहीं करती है। इस ऐप को नोकिया स्मार्टफोन्स पर ही डाउनलोड किया जा सकता है। इससे यह साफ हो जाता है कि नोकिया स्मार्टफोन्स की सेल 10 लाख को पार कर चुकी है। खैर नोकिया की ओर से आधिकारिक आंकड़े तो नहीं पेश किए गए है लेकिन इतना जरूर कह सकते हैं कि नोकिया टेक जगत में अपनी बादशाहत कायम करने की राह पर अग्रसर है।


















