
चीनी मोबाइल कंपनियों के बढ़ते प्रभाव के बीच यदि कोई भरतीय मोबाइल फोन निर्माता हमेशा एक्टिव रहा है तो वह है इंटेक्स। कंपनी 10,000 से कम के रेंज में एक के बाद एक कई फोन लॉन्च किए हैं। पिछले माह ही कंपनी ने चार से पांच मॉडल पेश किया था वहीं आज दो नए फोन को पेश किए हैं। इंटेक्स ने एक्वा लायंस एक्स1 और लायंस एक्स1 प्लस को उतारा है। भारतीय बाजार में इन फोंस की कीमत क्रमश: 7,499 रुपये और 8,499 रुपये है। कंपनी ने इन्हें शैटरप्रूफ सीरीज में पेश किया है अर्थात फोन की स्क्रीन मजबूत है और जल्दी टूटेगी नहीं। वहीं इस फोन के साथ कंपनी ने 1 साल की स्क्रीन रिप्लेसमंट वारंटी भी दिया है। यदि स्क्रीन टूट फूट जाए तो इसे मुफ्त में बदला जाएगा।
इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 में 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्स्ल है जिस पर शैटरप्रूफ कोटिंग है। इस फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर कार्य करता है और फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
फोटोग्राफी के लिए आपको इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 13-मेगापिक्सल का रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलेगा। फोन में दोनें कैमरे के साथ फ्लैश दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोट है और आपको वाईफाई व ब्लूटूथ भी मिलेगा।
शाओमी रेडमी 5 प्लस में होगी 5.7-इंच स्क्रीन और डुअल रियर कैमरा, फोन की फोटो आई सामनें
वहीं इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 प्लस की बात करें तो यह बहुत अलग नहीं है। इसमें भी आपको 5.2-इंच की एचडी स्क्रीन मिलेगी और यह एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम नुगट पर कार्य करता है। अच्छी बात यह कही जा सकती है कि इसका रैम और मैमोरी अपग्रेड है। फोन में आपको 3जीबी रैम मैमोरी और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी।
फोन में 1.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं यह फोन भी 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। डाटा के लिए वाइफाई व ब्लूटूथ मिलेगा। पावर बैकअप के लिए दोनों फोन में 2,800 एमएएच की बैटरी दी गई है और सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।





















