ज़ोलो ने लॉन्च किए तीन दमदार एंडरॉयड फोन, कीमत 4,999 रुपये से शुरू

Join Us icon

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी जोलो ने आज भारतीय बाजार में एक साथ तीन फोन लॉन्च किए हैं। कंपनी ने जोलो ऐरा 3, ऐरा 3एक्स और ऐरा 2वी को भरतीय बाजार में उतारा है। कंपनी के तीनों फोन 8,000 रुपये से कम के बजट में उपलब्ध हैं। ज़ोलो ऐरा 3 की कीमत 4,999 रुपये है। वहीं ऐरा 2वी को 6,499 रुपये में पेश किया गया है। ऐरा 3एक्स इनमें सबसे महंगा है और इस फोन को आप 7,499 रुपये में खरीद सकते हैं। ये तीनों फोन एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर सेल के लिए उपलब्ध होंगे। 14 अक्टूबर से इन फोंस की खरीदारी की जा सकती है।

स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो ज़ोलो ऐरा 3 में आपको 5-इंच की स्क्रीन मिलेगी। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन एचडी है। इस फोन को मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में क्वडकोर प्रोसेसर है। इसाके साथ ही 1जीबी रैम और 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा ओर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। यह फोन एंडरॉयउ आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर आधारित है और पावर बैकअप के लिए फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है।

शैटरप्रूफ डिसप्ले के साथ लॉन्च हुआ इंटेक्स एक्वा लायंस एक्स1 और लायंस एक्स1 प्लस

ज़ोलो ऐरा 2वी में भी 5-इंच की ही एचडी स्क्रीन दी गई है और यह फोन भी मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर कार्य करता है। फोन में आपको 1.2गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके साथ ही 2वी को 2जीबी रैम की ताकत प्रदान की गई है। फोन की इंटरनल मैमोरी 16जीबी है और इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। फोटोग्राफी के मामले में यह फोन ऐरा 3 से आगे है। इसमें 13-मेगापिक्स्ल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट आधारित इस फोन में 3,000 एमएएएच की बैटरी दी गई है। फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा वाईफाई, ब्लूटूथ और फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

जियोफोन के जवाब में एयरटेल ने लॉन्च किया 1,399 रुपये का 4जी स्मार्टफोन, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

जहां तक ज़ोलो ऐरा 3एक्स की बात है तो इस फोन में भी 5-इंच एचडी डिसप्ले है लेकिन कंपनी ने इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया है। इसके साथ ही स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 3 कोटेड है जो इसे छोटो मोटे स्क्रैच से बचाते हैं। प्रोसेसर के मामले में यह समान ही है। इसमें भी आपको मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट मिलेगा। कंपनी ने 1.2गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाले चिपसेट का उपयोग किया है। फोन में 3जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज है। सेल्फीइ के मामले में यह थोड़ा खास है। कंपनी ने इसे 13-मेगापिक्सल का रियर और फ्रंट कैमरे से लैस किया है। एंडरॉयड नुगट आधारित इस फोन में 3,000 एमएएच की बैटरी दी गई है।