अनिल अंबानी ने बांधा बस्ता, 30 नंवबर के बाद नहीं रहेगी रिलायंस कम्युनिकेशन की डीटीएच सेवा, वायरलैस बिजनेस होगा बंद

Join Us icon

देश की पुरानी टेलीकॉम कंपनियों में शुमार रिलायंस कम्युनिकेशन का नाम जल्द ही 2जी ​जीएसएम तथा वायरलेस ​बिजनेस के बाजार से खत्म होने वाला है। इस चौकाने वाली खबर के बारें में पता चला है कि कंपनी आने वाले 30 दिनों में वह अपना बिजनेस बंद करने वाली है। आर कॉम ने अपने इस सेग्मेंट से जुड़े कर्मचारियों को विदा करने के लिए 30 नवंबर का दिन चुन लिया है तथा रिलायंस जीएसएम नंबर का यूज़ करने वाले ग्राहकों को पोर्टिंग एसएमएस भेजे जाने की बात भी कही गई है।

जियो ग्राहकों को फिर से लग सकता ​है झटका, एक बार टैरिफ रेट बढ़ाएगी कंपनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस कम्युनिकेशन आने वाले 30 दिनों में अपनी 2जी जीएसएम मोबाईल सर्विस तथा वायरलेस ​बिजनेस खत्म करने वाली है। आर कॉम की ओर से अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं तथा 30 नवंबर के बाद कंपनी की ये सेवाएं सदा के लिए बंद हो जाएगी।

Photo: Bloomberg.com
Photo: Bloomberg.com

ईटी ने दावा किया है कि उन्हें आर कॉम के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर गुरदीप सिंह की एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई है जिसमें उन्हें कंपनी के वायरलेस बिजनेस से जुड़ी कुछ अहम ईकाइयों को बंद करने की बात कहते सुना गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार ​आर कॉम बाजार की मौजूदा टेलीकॉम रणनीतियों में ​सभी प्रयासों के बाद भी अपना ​बिजनेस चलाने में कामयाब नहीं हो पाई है इसलिए उन्हें मजबूरन अपने वायरलैस सेग्मेंट को बंद करना पड़ रहा है।

अब मोबाईल में नेटवर्क न होने पर भी कर पाएंगे कॉल, ट्राई ने दी मंजूरी

खबर के अनुसार गुरदीप सिंह ने कहा है कि 21 नवंबर को कंपनी का रिलायंस डिजीटल टीवी डीटीएच लाइसेंस एक्सपायर होने जा रहा है और कंपनी इसे आगे नहीं बढ़ाएगी। कंपनी आईएलडी वायस, कंज्यूमर वॉयस और 4जी डोंगल पोस्ट-पेड सेवा को छोड़ कर अन्य सभी सेवाएं बंद हो जाएंगी। कहा गया है कि अपने वायरलैस बिजनेस को बंद करने के बाद रिलायंस कम्यूनिकेशन्स 2जी सर्विस को पीछे छोड़ सिर्फ 3जी तथा 4जी ​सर्विसेज़ पर ही काम करेगी। वहीं ईटी की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि इस फैसले के बाद आर कॉम के टावर बिज़नेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

वहीं जीएसएम सिम उपभोक्ताओं की बात करें तो प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी की ओर से सभी मोबाईल ग्राहकों को एसएमएस के जरिये मोबाईल नंबर पोर्टे​बलिटी कोड भेज दिया जाएगा। जिसके बाद वह ग्राहक उस नंबर के जरिये कोई भी अन्य टेलीकॉम कंपनी चुन पाएंगे। जानकारी के अनुसार आर कॉम की ओर से अब कोई भी ईआर बिलिंग तथा नए रिचार्ज नहीं किए जाएंगे तथा जिस भी आर कॉम के पास जो भी बैलेंस, डाटा या एसएमएस का बेनिफिट बचा होगा उसे वह इस 30 नवंबर से पहले खत्म करना होगा। कंपनी से जुड़े हुए किसी भी लेनदेन तथा बकाया राशि को कपंनी द्वारा बैंकिग प्रणाली के ​जरिये पूरा किया जाएगा।

एक्सक्लूसिव: कार्बन के बाद लावा के साथ मिलकर 1,699 रुपये में एयरटेल लाएगा सस्ता 4जी फोन

बहरहाल इस खबर की पुष्टि को लेकर 91मोबाईल्य स्वयं आर कॉम से संपर्क साध रहा है तथा किसी भी सूचना या जानकारी के मिलते ही इस खबर को अपडेट किया जाएगा।