
टेक कंपनी गूगल द्वारा इस साल लॉन्च किए गए पिक्सल सीरीज़ के दो आधुनिक स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी दस्तक दे चुके हैं। गूगल की ओर से पेश किए गए पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल में से पिक्सल 2 स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर आज से प्रीआॅर्डर के लिए लिस्ट हो गया है। वेबसाइट पर पिक्सल 2 की शुरूआती कीमत 61,000 रुपये बताई गई है जिसके साथ फ्लिपकार्ट आर्कषक उपहार तथा छूट व डील्स भी दे रही है।
दिवाली पर शाओमी ने 1 महीने में बेचे 40 लाख से ज्यादा स्मार्टफोन
सबसे पहले आपको बता दें कि गूगल पिक्सल 2 स्मार्टफोन जहां आने वाली 1 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध होगा वहीं गूगल इंडिया की ओर से पिक्सल 2 एक्सएल को 15 नवंबर से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। सेल की शुरूआत से पहले आज से पिक्सल 2 को फ्लिपकार्ट पर प्रीआॅर्डर के लिए लिस्ट कर दिया गया है, जहां इस फोन के 64जीबी स्टोरेज तथा 128जीबी स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स को खरीदने के लिए प्रीआॅर्डर किया जा सकता है।
![]()
फ्लिपकार्ट पर पिक्सल 2 64जीबी वेरिएंट की कीमत जहां 61,000 रुपये रखी गई है वहीं इस फोन के 128जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट को 70,000 रुपये की कीमत पर लिस्ट किया गया है। इस दमदार स्मार्टफोन पर मिल रहे आॅफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट इस फोन के साथ 50 प्रतिशत की बॉयबैक वेल्यू दे रही है, यानि फोन पसंद न आने पर एक निश्चित समय सीमा में इस फोन को लौटाया जा सकता है तथा कंपनी इसकी आधी कीमत यूजर को वापस कर देगी।
मोटोरोला के फोन में लगी आग बैटरी हुई ब्लास्ट, वीडियो में रिकार्ड हुआ यह मजंर
पिक्सल 2 की खरीद पर 11,990 रुपये वाले वायरलैस ब्लूटूथ हैडफोन को सिर्फ 1 रुपये में दिया रहा है वहीं एचडीएफसी कार्ड धारकों को पिक्सल 2 पर 8,000रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। फ्लिपकार्ट की ओर से एक्सचेंज आॅफर के साथ ही नो कास्ट ईएमआई की सुविधा भी दी जा रही है। गूगल पिक्सल 2 को प्रीआॅर्डर करने तथा फोन के साथ दिए जा रहे आर्कषक आॅफर्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)
गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2एक्सएल की फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए (यहां क्लिक करें)


















