लॉन्च होने जा रहा है नोकिया का सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2, यहां देखें लाईव

Join Us icon

भारतीय बाजार में नोकिया कंपनी कल अपना सबसे सस्ता एंडरॉयड स्मार्टफोन नोकिया 2 लॉन्च करने जा रही है। कंपनी की ओर से कल यानि 31 अक्टूबर को एनसीआर में एक ईवेंट का आयो​जन किया जा रहा है जिसके मंच से कंपनी अपना नया स्मार्टफोन पहली बार टेक बाजार के समक्ष पेश करेगी। पूरे विश्व में भारत ही ऐसा देश होगा जहां नोकिया 2 सबसे पहले लॉन्च किया जा रहा है। नोकिया की ओर से इस फोन का लॉन्च ईवेंट सोशल मीडिया पर लाईव दिखाया जाएगा, जिसके माध्यम से आप भी घर बैठे इस बड़े ईवेंट का साक्षी बन सकते है।

जियो के टक्कर में एयरटेल लाया है एक और बेहद सस्ता 4 वोएलटीई स्मार्टफोन, कीमत सिर्फ 1,349 रुपये

नोकिया की ओर से दोपहर 12 बजे इस ईवेंट का आयोजन किया जाएगा। भारत में होने वाले इस ईवेंट को नोकिया का मालिकान हक रखने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल पूरी दुनिया में लाईव स्ट्रीम के जरिये दिखाने वाली है।

नए नोकिया फोन की पहले लुक को कंपनी की वेबसाइट पर देखने के लिए (यहां क्लिक) करें। इसके साथ ही यदि आप नोकिया के आॅफिशियल फेसबुक अकाउंट पर इस ईवेंट को लाईव देखना चाहते हैं तो (यहां क्लिक) करें।