
देश में नोटबंदी होने के बाद ई-वॉलेट कंपनी पेटीएम के यूज़ में जबरजस्त तेजी देखने को मिली। पेटीएम का उपयोग आज भारत में मोबाईल रिचार्ज, पेमेंट और टिकट बुकिंग के लिए किया जाता है। लेकिन अब पेटीएम सिर्फ डिजीटल वॉलेट ही नहीं बल्कि मैसेजिंग ऐप भी बना चुका है। पेटीएम पर अब पैसे ट्रांसफर करने के साथ ही चैटिंग भी की जा सकती है। पेटीएम ने भारत में ‘इनबॉक्स’ फीचर लॉन्च कर दिया है। इस फीचर के बाद पेटीएम उपभोक्ता व्हाट्सऐप की तरह अपने दोस्तों से चैट भी कर सकेंगे और पैसे भेज व मंगा भी सकेंगे।
सैमसंग गैलेक्सी एस9 में होगा सुपर फास्ट प्रोसेसर
पेटीएम की ओर से यह फीचर आज यानि शुक्रवार से जारी कर दिया गया है। यह व्हाट्सऐप जैसे अन्य मैसेजिंग ऐप्स की तरह है चैट करने की सुविधा देता है। पेटीएम पर की गई चैटिंग पूरी तरह से एन्क्रिप्टेड यानि सुरक्षित है। इसमें पर्सनल चैट के साथ ही ग्रुप चैट भी हो सकती है और फोटो, वीडियो के साथ ही लोकेशन भी शेयर की जा सकती है।

पेटीएम की ‘इनबॉक्स’ सुविधा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको अपनी पेटीएम अपडेट/डाउनलोड करनी होगी।
पेटीएम ओपेन करने पर आपको अपना रजिस्ट्रर्ड मोबाईल नंबर और पासवर्ड डालना है। यदि पेटीएम अकाउंट नहीं हे तो निजी जानकारी भरकर अपना अकाउंट बना सकते हैं।
अगर आप हैं नोकिया फैन तो यह खबर आपको निराश कर सकती है
पेटीएम के होम पेज पर ही आपको सबसे नीचे ‘इनबॉक्स’ का आईकन दिखेगा, इसें क्लिक करें।
‘इनबॉक्स’ में जाकर आप पर्सनल चैट भी कर सकते हैं और चाहे तो ग्रुप भी बना सकते हैं। यहां चैट बॉक्स में आपको टेक्स्ट, लाईव फोटो, ईमेज, लोकेशन के साथ ही पैसे रिक्वेस्ट और सेंड करने का भी आप्शन मिलेगा।

पैसा रिक्वेस्ट करने या सेंड करने के लिए चैट बॉक्स में ही सीधे अमाउंट डालकर मैसेज किया जा सकता है और पैसा दिया या लिया जा सकता है। यहां फंड ट्रांसफर के लिए किसी अन्य विंडो या लिंक पर जाने की आवश्यकता नहीं।
पेटीएम इनबॉक्स फिलहाल सिर्फ एंडरॉयड स्मार्टफोन्स पर ही उपलब्ध हुई है जो जल्द ही आईओएस पर ही अपडेट हो जाएगी। इस मैसेजिंग फीचर में चैट व मनी ट्रांसफर के साथ ही नोटिफिकेशंस, ऑर्डर तथा गेम भी शामिल हैं। पेटीएम द्वारा इस बड़े फीचर को लाना सीधे तौर पर वाट्सऐप के लिए कड़ी चुनौती माना जा रहा है।





















