जानें 2,000 रुपये के नोट पर कैसे लगाएं अपनी तस्वीर

Join Us icon

काले धन में पर रोक लगाने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेहद ही कठोर फैसला लिया गया है। उन्होंने भारत में 500 रुपये और 1,000 रुपये के पुराने नोट पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इससे थोड़ी अफरा-तफरी का माहौल है लेकिन सरकार के इस फैसले को लेकर कई लोगों ने खुशी भी जाहिर की है।

जानें गूगल प्ले स्टोर को पासवर्ड से प्रोटेक्ट करने का तरीका

भारत सरकार द्वारा 9 नवंबर रात 12 बजे से ही इन नोटो पर बैन लगा दिया गया था और 10 नवंबर से बैंको ने नए नोट देने शुरू कर दिए हैं। इस बार खास बात यह कही जा सकती है कि सरकार द्वारा पहली बार 2,000 रुपये का नोट जारी किया गया है। कल से यह नोट बैंक और आज से एटीएम में उपलब्ध हो गया है और इस नोट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा भी है। जिन लोगों को नोट मिल रहा है वह नोट के साथ अपनी तस्वीर खींच कर तथा अपनी सेल्फी के साथ फेसबुक और व्हाट्सऐप पर शेयर कर रहे हैं। हर कोई इस नए नोट को देखना चाहता है।

नोट बैन, बैंक बंद लेकिन हर छोटे बड़े लेन-देन के लिए कर सकते हैं यूपीआई से पेमेंट, जानें कैसे

यदि आप भी इस तरह का शौक रखते हैं तो उसका भी उपाय है। हालां​कि इसके लिए जरूरी नहीं कि आपके पास नोट हो ही। घबराएं नहीं मैं यह नहीं कह रहा कि आप किसी से 2,000 रुपये का नोट मांग कर ले आएं बल्कि आॅनलाइन सॉल्यूशन है। बस एक क्लिक से आप 2,000 रुपये के नोट पर अपनी तस्वीर लगा सकते हैं और उसे शेयर कर सकते हैं। इसके लिए

1. सबसे पहले यहां क्लिक करें।
2. इसके साथ ही एक वेब पेज खुलकर आ जाएगा।
3. यहां 2000 रुपये के नोट पर अपनी तस्वीर लगाने के लिए लिंक दिया होगा।
rs-2000
4. इस पर आप क्लिक करेंगे तो आपको फेसबुक अकाउंट से लॉगिन करने के लिए कहा जाएगा। यदि आपका फेसबुक अकाउंट ब्राउजर के साथ लॉगिन है तो लॉगिन बटन पर क्लिक करते ही 2,000 रुपये के नोट पर आपकी तस्वीर लग जाएगी। नहीं तो ब्राउजर पर लॉगिन करने के साथ ही यह विकल्प आ जाएगा।
5. 2,000 रुपये के ​नोट पर फोटो लगने के साथ ही आपके सामने शेयर का विकल्प होगा।
बस एक क्लिक से आप शेयर कर सकते हैं।