जियोनी ला रही है 5,000एमएएच बैटरी वाला बेज़ल लेस डिसप्ले वाला एम7 पावर

Join Us icon

जियोनी ने पिछले माह ही अपने पहले बेज़ल लेस डिसप्ले वाले एम7 पावर को थाईलैंड में पेश किया था। वहीं अब दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन के इंडिया लॉन्च को लेकर भी कंपनी ने साफ कर दिया है कि जल्द ही यह फोन भारत में लॉन्च किया जाएगा। जियोनी इंडिया ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिये एम7 पावर के जल्द ही भारत में लॉ​न्च किए जाने की जानकारी दे दी है। हालांकि कुछ दिन पहले ही हमने खबर दी थी कि 2 नवंबर को यह भारत में लॉन्च हो सकता है लेकिन बाद में लॉन्च डेट को टाल दिया गया।

जल्द लॉन्च होगा शाओमी मी 6सी, शाओमी के अपने चिपसेट से होगा लैस

जियोनी ने ट्वीट ‘आर यू रेडी’ टाईटल के साथ एम7 पावर का ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फोन की रेंडर ​ईमेज़ भी दिखाई गई है जिसमें फोन की बड़ी बेज़ल लेस स्क्रीन नज़र आई है। हालांकि कंपनी ने यह बात से पर्दा नहीं उठाया है कि यह फोन किस तारीख को भारत में लॉन्च किया जाएगा तथा इसकी कीमत क्या होगी।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो जियोनी एम7 पावर को 18:9 बॉडी रेशियो वाली बेज़ल लेस डिसप्ले पर पेश किया जाएगा। इस फोन में 1440×720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6-इंच की बड़ी स्क्रीन देखने को मिलेगी जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड होगी। यह फोन मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर बना होगा तथा इसके फ्रंट पैनल पर कोई भी होम बटन देखने को ​नहीं मिलेगा।

gionee-m7-power

कंपनी की ओर से इस फोन में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होगा जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 ​चिपसेट पर रन करेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 505 जीपीयू भी देखने को मिलेगा। फोन के रियर पैनल पर ही कंपनी ने फिंगरप्रिंट सेंसर दिया है।

16 नवंबर को लॉन्च होगा वनप्लस 5टी, 21 नवंबर से जाएगा सेल पर

फोटोग्राफी के लिए फोन के फ्रंट पैनल पर जहां 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा वहीं इसके बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सन का रियर कैमरा देखने को मिलेगा। यह फोन डुअल सिम सपोर्ट करेगा तथा इसमें 5,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी जाएगी। हालांकि फोन की कीमत और लॉन्च डेट को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन माना जा रहा है कि भारतीय बाजार में इस फोन को तकरीबन 21,000 रुपये के बजट में लॉन्च किया जाएगा।