
सितंबर माह में टेक कंपनी पैनासोनिक ने भारतीय बाजार में 6,490 रुपये की कीमत पर 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन पी9 पेश किया था। वहीं आज पैनासोनिक की ओर से इसी स्मार्टफोन सीरीज़ का एक और डिवाईस पी91 लॉन्च कर दिया गया है। पी91 को भी कंपनी द्वारा 6,490 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है, जो आॅनलाईन व आॅफलाईन दोनों प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।
जानें कैसे घर बैठे मोबाईल नंबर से लिंक करें आधार कार्ड
पैनासोनिक पी91 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन ग्लॉसी बॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन में 5-इंच की एचडी आईपीएस डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 7.0 नुगट आधारित है तथा 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737एम चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से इस फोन में 1जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए पी91 के बैक पैनल पर जहां फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
बेज़ल लेस डिसप्ले और 24-एमपी सेल्फी कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वी7, 20 को आएगा भारत
डुअल हाइब्रिड सिम और ओटीजी सपोर्ट जैसे फीचर्स के साथ ही फोन में पावर बैकअप के लिए 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। 6,490 रुपये की कीमत पर पैनासोनिक पी91 को ब्लू, गोल्ड और सेंड ब्लैक कलर वेरिएंट में खरीदा जा सकता है।


















