एयरटेल ने लॉन्च किए दो सस्ते एंडरॉयड स्मार्टफोन

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल ने आज एक बार फिर भारतीय बाजार में कम कीमत पर 4जी वोएलटीई स्मार्टफोन पेश किया है। इस बार एयरटेल ने एक साथ 2 बेहद ही सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं जो स्मार्टफोन कंपनी कार्बन के साथ बाजार में उतारे हैं। एयरटेल ने ये दोनों ही फोन ‘मेरा पहला स्मार्टफोन’ इनिशिऐटिव के अंतर्गत पेश किए हैं।

शाओमी दे रहा है 19 लाख रुपये जीतने का मौका, बस करना होगा यह आसान काम

एयरटेल की ओर से ‘ए1 इंडियन’ और ‘ए41 पावर’ स्मार्टफोन लॉन्च किए गए है। इस दोनों ही फोन यूजर्स को आॅफर्स के तहत क्रमश: 1,799 रुपये और 1,849 रुपये को पड़ेंगे। इन दोनों स्मार्टफोन्स का बेस प्राइज़ क्रमश: 3,299 रुपये और 3,349 रुपये रखा गया है, जिसमें से 1,500 रुपये का कैशबैक एयरटेल यूजर्स को ​वापस कर दिया जाएगा।

karbonn-a41

एयरटेल के आॅफर के तहत ए1 इंडियन और ए41 पावर स्मार्टफोन के साथ एयरटेल ग्राहकों को 169 रुपये का मासिक रिचार्ज भी उपलब्ध कराया गया है। इस 169 रुपये के रिचार्ज को 36 माह यानि 3 साल तक कराना होगा। रिचार्ज के पहले 18 माह बाद जहां यूजर्स को 500 रुपये का कैशबैक मिलेगा वहीं 3 साल पूरे होने पर 1,000 रुपये का कैश रिटर्न मिलेगा। इस तरह फोन की कीमत में से 1,500 रुपये यूजर्स को कंपनी द्वारा वापस कर दिए जाएंगे।

karbonn-a1

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो ये दोनों ही फोन 4-इंच की स्क्रीन पर पेश किए गए हैं तथा इनमें 1जीबी रैम के साथ 8जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है। ये फोन एंडरॉयड नुगट आधारित होंगे तथा डुअल सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट करते हैं।

बड़ी स्क्रीन के साथ 5 दमदार एंडरॉयड स्मार्टफोन जो हैं बेजद सस्ते

ए1 इंडियन स्मार्टफोन जहां 1.1गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर रन करेगा वहीं ए41 पावर 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर प्रोसेसर पर कार्य करेगा। फोटोग्राफी के लिए ए1 इंडियन में 3.2-मेगापिक्सल का रियर और 2-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है तथा ए41 पावर में 2-मेगापिक्सल का रियर व 0.3-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। वहीं पावर बैक के लिए ए1 इंडियन 1,500एमएएच और ए41 पावर 2,300एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।