OnePlus Nord 4 और Vivo V40 में जानें कौन है बेहतर, देखें परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

Join Us icon

अगर 35 हजार का बजट है और कोई नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो इस महीने अगस्त 2024 में दो ऐसे पावरफुल मोबाइल भारतीय बाजार में उपलब्ध हुए हैं जिनकी प्रोसेसिंग पावर कमाल है। हम बात कर रहें हैं OnePlus Nord 4 और Vivo V40 की। स्टाइलिश लुक और शानदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस इन दोनों स्मार्टफोंस में से किस की परफॉर्मेंस ज्यादा बेहतर है ​यह जानने के लिए हमने इन दोनों का कंपैरिजन किया है जिसे आप आगे पढ़ सकते हैं।

Vivo V40 vs OnePlus Nord 4 परफॉर्मेंस कंपैरिजन

सीपीयू और जीपीयू

प्रोसेसिंग पावरVivo V40OnePlus Nord 4
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3
क्लॉक स्पीड1 x 2.63GHz Kryo Prime Cortex-A715
3 x 2.4GHz Kryo Gold Cortex-A715
4 x 1.8GHz Cortex-A510
1x 2.8GHz Cortex-X4
4x 2.6GHz Cortex-A720
3x 1.9GHz Cortex-A520
जीपीयूएड्रेनो 720 जीपीयूएड्रेनो 732 जीपीयू
मेमोरी8जीबी रैम + 128जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench परफॉर्मेंस

Vivo V40 और OnePlus Nord 4 दोनों स्मार्टफोंस में एक ही सीरीज़ का मोबाइल चिपसेट मिलता है। वीवो वी40 जहां क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 पर लॉन्च हुआ है वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 पर रन करता है। दोनों प्रोसेसर की क्लॉक स्पीड में अंतर है और यह फर्क गीकबेंच स्कोर में भी साफ नज़र आया है।

पहले सिंगल-कोर टेस्ट की बात करें तो वीवी वी40 जहां 1164 प्वांइट्स हासिल कर पाया है तथा वनप्लस नॉर्ड 4 ने 1744 पाया है। इसी तरह Vivo V40 का मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर 3216 रहा है जबकि OnePlus Nord 4 ने मल्टी-कोर गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट में 4365 स्कोर अचीव किया है।

वीवो वी40 में दिया गया स्नैपड्रैगन प्रोसेसर जहां 2.63GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम की क्षमता रखता है। वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 में मौजूद स्नैपड्रैगन प्रोसेसर 2.8GHz तक की क्लॉक स्पीड पर प्रोसेस कर सकता है।

विजेता : OnePlus Nord 4

AnTuTu परफॉर्मेंस

वीवो वी40 और वनप्लस नॉर्ड 4 में से कौन सा फोन एनटूटू बेंचमार्क में आगे निकलता है यह जानने के लिए इनमें सीपीयू, जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स एनटूटू रन किए जिन्हें आप नीचे लगी टेबल में देख सकते हैं। यहां रोचक बात यह है कि सभी एनटूटू में OnePlus Nord 4 और Vivo V40 का अंतर काफी बड़ा रही है लेकिन CPU के मामले में टक्कर बराबर की हुई है।

AnTuTu ScoreVivo V40OnePlus Nord 4
सीपीयू स्कोर264927267640
जीपीयू स्कोर258921496873
मेमोरी स्कोर124900221431
यूएक्स स्कोर161905183678
ओवरॉल एनटूटू स्कोर8106531169622

एनटूटू बेंचमार्क रिजल्ट की बात करें तो वीवो वी40 5जी फोन को यहां 8,10,653 स्कोर मिला है। वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 ने 11,69,622 एनटूटू स्कोर हासिल किया है। इस बड़े मार्जिन के बावजूद सीपीयू स्कोर में वीवो स्मार्टफोन ने जहां 2,64,927 प्वाइंट्स पाए वहीं वनप्लस मोबाइल को 2,67,640 मिले। फर्क केवल 2713 का रहा।

गौरतलब है कि Vivo V40 5G फोन 8GB LPDDR4X RAM टेक्नोलॉजी पर काम करता है। वहीं OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन 12GB LPDDR5X RAM तकनीक सपोर्ट करता है। वीवो वी40 में जहां UFS2.2 ROM मिलती है वहीं वनप्लस नॉर्ड 4 में 256GB UFS4.0 ROM दी गई है।

विजेता : OnePlus Nord 4

Throttling टेस्ट

जब एक साथ कई ऐप्स ओपन हो, बहुत से टॉस्क रन कर रहे हों और हैवी ग्राफिक्स वाले गेम्स खेले जा रहे हों, ऐसी स्थिति में कौन सा फोन मजबूती के साथ डटा रहेगा और कौन थक जाएगा। यही जानने के लिए हमनें वीवो वी40 5जी फोन और वनप्लस नॉर्ड 4 में Burnout benchmark app टेस्ट की जिसमें सबको चौंकाते हुए Vivo V40 5G अपना लोहा मनवा गया।

बर्नआउट बेंचमार्क करने पर वीवो वी40 का आउटपुट जहां 68.8% रहा वहीं इसके सामने वनप्लस नॉर्ड 4 की परफॉर्मेंस 48.8% तक ही पहुंच पाई। यह स्कोर हैरान कर देने वाला इसलिए भी था क्योंकि इससे पहले गीकबेंच और एनटूटू में वीवो वी40 पीछे रह गया था लेकिन थ्रॉटलिंग में इसके सीपीयू ने अच्छा काम किया।

विजेता: Vivo V40

Gaming टेस्ट

वीवो वी40 और वनप्लस नॉर्ड 4 में मोबाइल गेम खेलने पर इनकी परफॉर्मेंस कैसी रही आइए जानते हैं। 91मोबाइल्स की टेस्टिंग टीम ने इन दोनों स्मार्टफोंस में 30 मिनट तक BGMI और 30 मिनट तक COD (Call of Duty: Mobile) गेम खेला तथा गेमिंग के बाद हमने फोन हीट तथा बैटरी ड्रॉप को चेक किया।

बीजीएमआई गेम को आधा घंटा खेलने के बाद वीवो वी40 5.3 डिग्री हीट हुआ तथा वनप्लस नॉर्ड 4 का तापमान 8.8 डिग्री बढ़ा। वहीं इस दौरान वीवो स्मार्टफोन और वनप्लस मोबाइल दोनों की बैटरी पावर में 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। BGMI में इन दोनों फोंस का औसत फ्रेम रेट क्रमश: 38.58FPS और 55.38FPS रहा।

Vivo V40 में सीओडी गेम खेलने के दौरान औसत फ्रेम रेट 49.6FPS रही। इस दौरान फोन का तापमान सिर्फ 2.9 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी में 5% की गिरावट दर्ज हुई है। वहीं OnePlus Nord 4 में जब यह गेम खेला गया था जो फोन का औसत फ्रेट रेट 57.6FPS था। इसका टेंपरेचर 10.2 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी 7 प्रतिशत घटी।

विजेता: Vivo V40

Vivo V40 vs OnePlus Nord 4 कीमत कंपैरिजन

OnePlus Nord 4 प्राइस

वनप्लस नोर्ड 4 5जी फोन 8GB RAM और 12GB RAM के साथ तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसके 8जीबी+128जीबी वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये तथा 8जीबी+256जीबी वेरिएंट का प्राइस 32,999 रुपये है। इसी तरह मोबाइल का सबसे बड़ा वेरिएंट 12जीबी+256जीबी सपोर्ट करता है और इसका रेट 35,999 रुपये है। यह वनप्ल्स फोन Obsidian Midnight, Mercurial Silver और Oasis Green कलर में खरीदा जा सकता है।

Vivo V40 प्राइस

वीवो वी40 5जी फोन भी तीन मेमोरी वेरिएंट्स में लॉन्च हुआ है। इसके बेस मॉडल में 8GB रैम + 128GB स्टोरेज दी गई है जिसकी कीमत 34,999 रुपये है। इसी तरह फोन को 8जीबी+256जीबी वेरिएंट का प्राइस 36,999 रुपये तथा सबसे बड़े 12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 41,999 रुपये है। इस फोन को Lotus Purple, Ganges Blue और Titanium Grey कलर में 13 अगस्त से खरीदा जा सकेगा।

कौन है बेहतर

सबसे पहले कीमत पर गौर करें तो OnePlus Nord 4 स्मार्टफोन Vivo V40 की तुलना में सस्ता पड़ता है। नॉर्ड 4 के बेस वेरिएंट में 5 हजार रुपये तथा टॉप वेरिएंट में 6 हजार रुपये का अंतर है। लेकिन फिर भी गीकबेंच और एनटूटू बेंचमार्क में यह मोबाइल वीवो वी40 का पछाड़ देता है।

वहीं बात आती है जब गेमिंग परफॉर्मेंस और थ्रॉटलिंग टेस्ट की तो यहां वीवो वी40 बाजी मार जाता है। दोनों मोबाइल इस सेग्मेंट में अपनी अलग पहचान बनाने का मादा रखते हैं। यहां यूजर्स का बजट और ब्रांड के प्रति उनकी चाहत पर निर्भर करता है कि वह कौन सा फोन खरीदना चाहेंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here