
कुछ दिन पहले ही हमने खबर दी थी कि रिलायंस जियो जल्द विश्व के सबसे कम कीमत का 4जी वोएलटीई फोन लॉन्च कर सकता है। वहीं इस बारे में आज नई जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी 1,000 रुपये से 1,500 रुपये के बीच 4जी वोएलटीई के साथ कीपैड वाला फोन लॉन्च कर सकती है। जियो के ये फोन अगले से साल जनवरी से मार्च के बीच हो सकते हैं।
इकनॉमिक टाइम्स द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी दो फोन पर कार्य कर रही है जिनकी कीमत 1,000 रुपए से 1,500 रुपए के बीच होगी। हालांकि फोन में फीचर्स की जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि इसमें ब्राउजर सपोर्ट होगा जिसके माध्यम से उपभोक्ता इंटरनेट का उपयोग कर सकते हैं।
आसान ट्रिक्स से जानें किस एटीएम में है कैश
रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि जियो भारत के हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाना चाहता है और ऐसे में वह ग्रामीण इलाकों को बड़े विकल्प के तौर पर देख रहा है और कंपनी का उद्देश्य उन लोगों को कम कीमत के फीचर फोन के माध्यम से जोड़ने का है।
हालांकि इससे पहले भी जियो के कम कीमत वाले 4जी वोएलटीई फोन की जानकारी आई थी जहां बताया गया था कि कंपनी फीचर फोन लॉन्च कर सकती है लेकिन इस बार रिपोर्ट में आया है कि जियो एंडरॉयड फोन पेश करेगी जिसमें माई जियो ऐप्स चलाए जा सकेंगे। वहीं खास बात यह होगी कि इन फोन में कीपैड सपोर्ट होगा।
नोट प्रतिबंध के चलते मोबाइल-वॉलेट कारोबार में होगा 50 प्रतिशत तक का ईजाफ़ा
इससे पहले भी टेलीएनालिसेस ने जानकारी दी थी जिसके अनुसार कंपनी 1,000 रुपये से लेकर 1,500 रुपये के बीच में फोन लॉन्च करने वाली है। इसके माध्यम से कंपनी का उद्देश्य बेहद ही कम कीमत में लोगों को 4जी वोएलटीई वाला फोन मुहैया कराना है जिससे कि उपभोक्ता मुफ्त में कॉलिंग का लाभ उठा सके। हालांकि उस समय इस फोन को लाइफ इज़ी का नाम दिया गया था लेकिन अब खबर है कि कंपनी इसके लिए लावा सहित कुछ भारतीय निर्माताओं के साथ पार्टनरशिप कर सकती है। भारत में जियो के सस्ते 4जी फोन का निर्माण इन्हीं कंपनियों द्वारा किया जा सकता है।





















