Lava Agni 3 वर्सेस Motorola Edge 50 Fusion, देखें इनकी ताकत का कंपैरिजन

Join Us icon

20 हजार रुपये में ​दो डिस्प्ले देकर Lava Agni 3 ने इंडियन मोबाइल मार्केट में तहलका मचा दिया है। इस फोन की लुक वाकई में शानदार है। लेकिन क्या लुक से आगे बढ़कर यह फोन प्रोसेसिंग में भी लोगो का दिल जीत पाएगा? यहीं जानने के लिए हमने इस रेंज के हिट स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Fusion से लावा ​अ​ग्नि 3 का परफॉर्मेंस कंपैरिजन किया है और इसकी ताकत का परखा है।

परफॉर्मेंस का कंपैरिजन

प्रोसेसर

प्रोसेसिंग पावरLava Agni 3Motorola Edge 50 Fusion
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300एक्सक्चालकॉम स्नैपड्रैगन 7एस जेन 2
क्लॉक स्पीड4x 2.5GHz Cortex-A78
4x 2GHz Cortex-A55
1x 2.4GHz Cortex-A710
3x 2.36GHz Cortex-A710
4x 1.8GHz Cortex-A510
जीपीयूमाली-जी615 जीपीयूएड्रेनो 644 जीपीयू
मेमोरी8जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज12जीबी रैम + 256जीबी स्टोरेज

Geekbench टेस्ट

लावा अग्नि 3 और मोटोरोलो ऐज 50 फ्यूजन में से किस मोबाइल के प्रोेसेसर की ताकत ज्यादा है, यह जानने के लिए हमने इनमें गीकबेंच बेंचमार्क को रन किया। इस बेंचमार्क में फोंस के सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर को चेक किया गया और जाना कि कौन सा स्मार्टफोन टास्क को बेहतर तरीके से हैंडल कर सकता है।

Lava Agni 3 का सिंगल-कोर बेंचमार्क स्कोर 1041 रहा तथा Motorola Edge 50 Fusion का सिंगल-कोर गीकबेंच स्कोर 1020 आया। इसी तरह गीकबेंच टेस्टिंग में लावा अग्नि 3 का मल्टी-कोर 3239 आया तथा यहां मोटोरोला मोबाइल ने 2945 मल्टी-कोर गीकबेंच स्कोर प्राप्त किया।

गौरतलब है कि लावा अग्नि 3 में मौजूद मीडियाटेक प्रोसेसर 2.5गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है तथा मोटोरोला मोबाइल में मौजूद क्वालकॉम प्रोसेसर 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करता है। इस टेस्ट में लावा अग्नि 3 ने खुद को मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन से बेहतर साबित किया है।

विजेता : Lava Agni 3

AnTuTu टेस्ट

गीकबेंच टेस्ट में स्मार्टफोंस के सीपीयू की ताकत तो जांच ली गई लेकिन इसके बाद बारी थी यह जानने के इन मोबाइल्स का प्रोसेसर CPU के साथ ही GPU, Memory और UX के साथ मिलकर कैसा परफॉर्म करता है। इसके लिए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस में एनटूटू बेंचमार्क को रन किया। यहां लावा अग्नि 3 का ओवरॉल एनटूटू स्कोर 676483 आया तथा मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन ने 620648 फुल एनटूटू स्कोर प्राप्त किया।

नीचे लगी टेबल में आप देख सकते हैं कि सीपीयू एनटूटू स्कोर में मोटोरोला स्मार्टफोन लावा मोबाइल से आगे रहा है। लेकिन अन्य जीपीयू, मेमोरी और यूएक्स (यूआई) के मामले में अग्नि 3 स्मार्टफोन ऐज़ 50 फ्यूजन से जीता है। लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात है कि हर आस्पेक्ट में दोनों फोंस के बीच स्कोर का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। औसतन 20 हजार के मार्जिन से ही मोबाइल जीत रहा है।

AnTuTu ScoreLava Agni 3Motorola Edge 50 Fusion
सीपीयू स्कोर198021211792
जीपीयू स्कोर151874120587
मेमोरी स्कोर154784133226
यूएक्स स्कोर171804155043
ओवरॉल एनटूटू स्कोर676483620648

विजेता : Lava Agni 3

Throttling टेस्ट

हैवी गेमिंग के दौरान बहुत से मोबाइल फोन लैग करने लगते हैं। इसी तरह जब स्मार्टफोन में कई काम एक साथ किए जाते हैं तो वह स्लो हो जाते हैं। ऐसी ही थ्राटलिंग कंडिशन में लावा अग्नि 3 और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन कैसा परफॉर्म कर पाएंगे, यह जानने के लिए हमने इनमें Burnout बेंचमार्क ऐप को रन किया।

बर्नआउट बेंचमार्क ऐप तकनीक 9 मिनट पर चलती है और इस दौरान वह फोन में कई सारे टास्क एक साथ परफॉर्म करके चेक करती है कि उस दबाव की स्थिति में मोबाइल प्रोसेसर कितनी क्षमता के साथ काम कर पाता है। इस टेस्ट में लावा अग्नि 3 5जी फोन के प्रोसेसर ने 74.6% कैपेबिलिटी के साथ काम किया तथा मोटोरोला ऐज 50 के प्रोसेसर ने 76.5% क्षमता के साथ काम किया।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि थ्राटलिंग सिचुएशन में 70 प्रतिशत की क्षमता के साथ काम करना वाकई में तारीफ के काबिल है। यहां साफ हो जाता है कि Lava Agni 3 और Motorola Edge 50 Fusion दोनों स्मार्टफोन हैवी प्रोसिंग को अच्छे से हैंडल कर सकते हैं।

विजेता : Motorola Edge 50 Fusion

Gaming टेस्ट

बेंचमार्क ऐप्स ने तो अपना काम कर दिया। लेकिन जब मोबाइल फोंस में गेम खेला जाएगा तो कैसा रिस्पांस मिलेगी? यही जानने के लिए हमने लावा अग्नि 3 और मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन में दो अलग-अलग गेम खेले तथा दोनों को ही 30-30 मिनट तक प्ले किया। मोबाइल गेेमिंग में हमने फोंस की फ्रेट रेट के साथ ही चेक किया कि कौन सा मोबाइल ज्यादा हीट होता है तथा किसमें अधिक बैटरी ड्रॉप होती है।

BGMI

बीजीएमआई गेम को जब लावा अग्नि 3 में खेला गया तो उसमें 36.12एफपीएस औसत फ्रेम रेट प्राप्त हुई है। आधा घंटे की गेमिंग के बाद इस फोन का तापमान 7.9 डिग्री बढ़ गया। वहीं मोटोरोला ऐज़ 50 फ्यूजन का टेम्परेचर 7.2 डिग्री गर्म हुआ। वहीं लावा मोबाइल में 7 प्रतिशत तथा मोटोरोला स्मार्टफोन में 9 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप हुई।

BGMI गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Lava Agni 336.12FPS (औसत)7.9 डिग्री7 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.5 डिग्री9 प्रतिशत

COD: Mobile

कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम को 30 मिनट तक खेलने के बाद लावा अग्नि 3 का टेम्परेचर 7.5 डिग्री बढ़ा हुआ पाया गया तथा मोटोरोला ऐज़ 50 फ्यूजन का तापमान 7.2 डिग्री बढ़ा हुआ मिला। वहीं इन दोनों फोंस की बैटरी क्रमश: 8 प्रतिशत और 9 प्रतिशत घटी। इस गेम में मोटोरोला फोन में 60एफपीएस की अधिकतम फ्रेम रेट प्राप्त हुई जब्कि लावा स्मार्टफोन की औसत फ्रेम रेट ही 54.6एफपीएस आ गई।

COD गेम (30 मिनट)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
Lava Agni 354.6FPS (औसत)7.5 डिग्री8 प्रतिशत
Motorola Edge 50 Fusion60FPS (अधिकतम)7.2 डिग्री9 प्रतिशत

विजेता : Lava Agni 3

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सLava Agni 3Motorola Edge 50 Fusion
डिस्प्ले6.78″ 1.5K 120Hz 3D Curved AMOLED + 1.74″ 2D AMOLED secondary6.67″ FHD+ 144Hz pOLED Endless Edge
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300XQualcomm Snapdragon 7s Gen 2
मेमोरी8GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP Sony IMX766 (OIS) + 8MP Ultra-Wide + 8MP Telephoto50MP Sony 700C (OIS) + 13MP Ultra-wide
फ्रंट कैमरा 16MP Selfie32MP Selfie
बैटरी5,000mAh Battery5,500mAh Battery
चार्जिंग66W FlashCharge68W TurboPower
5जी क्षमता14 5G Bands12 5G Bands

कीमत कंपैरिजन

Lava Agni 3 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹20,999 (चार्जर के बिना)
  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹22,999 (चार्जर के साथ)
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999

लावा अग्नि 3 8जीबी रैम पर लॉन्च हुआ है। इसके 256जीबी वेरिएंट का प्राइस 24,999 रुपये है। वहीं चार्जर के साथ 128जीबी मेमोरी वेरिएंट को 22,999 रुपये में तथा बिना चार्जर के इसे 20,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लावा अग्नि 3 5जी फोन Heather Glass और Pristine Glass कलर में सेल के लिए उपलब्ध है।

Motorola Edge 50 Fusion प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹22,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹24,999

मोटोरोला ऐज 50 फ्यूज़न स्मार्टफोन दो वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध है। इसके 8जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज वाले इसके बेस वेरिएंट का प्राइस 22,999 रुपये तथा 12जीबी रैम व 256जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है। इस मोटोरोला मोबाइल को Marshmallow Blue, Hot Pink और Forest Blue कलर में खरीदा जा सकता है।

किसी परफॉर्मेंस ज्यादा फास्ट

91मोबाइल्स द्वारा किए गए परफॉर्मेंस कंपैरिजन में AnTuTu और Geekbench बेंचमार्क टेस्ट में लावा अग्नि 3 5जी फोन का स्कोर मोटोरोला ऐज़ 50 फ्यूज़न से ज्यादा रहा है। Mobile Gaming में भी लावा मोबाइल ने काफी सही परफॉर्म किया है। Throttling टेस्ट में मोटोरोला ऐज़ 50 फ्यूजन का स्कोर ज्यादा आया है लेकिन यहां भी लावा ने इसे तगड़ी टक्कर दी है।

सभी बेंचमार्क स्कोर को देखने के बाद कहा जा सकता है कि Lava Agni 3 प्रोसेसिंग के मामले में Motorola Edge 50 Fusion स्मार्टफोन के कुछ आगे ही रहेगा। इन दोनों स्मार्टफोन का प्राइस सेग्मेंट एक समान ही है लिहाजा इस परफॉर्मेंस कंपैरिजन का विजेता लावा का स्मार्टफोन रहेगा।

वहीं अन्य फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स पर गौर करें तो लावा अग्नि 3 में दो डिस्प्ले मिलती है जो इसे अन्य मोबाइल फोंस से आगे ले जाती है। मोटोरोला ऐज़ 50 फ्यूजन में जहां डुअल रियर कैमरा है वहीं अग्नि 3 ट्रिपल बैक कैमरा दिया गया है। इसमें यूजर्स को टेलीफोटो लेंस भी मिलेगा।

बैटरी और चार्जिंग के मामले में ऐज़ 50 फ्यूजन स्मार्टफोन लावा पर भारी पड़ता है। पाठकों की सहूलियत के लिए बता दें कि 91मोबाइल्स द्वारा किए गए पीसीमार्क बैटरी टेस्ट में लावा अग्नि 3 का स्कोर 10 मिनट और 20 मिनट का रहा है जब्कि बड़ी बैटरी वाले मोटोरोला ऐज़ 50 फ्यूजन का स्कोर 9 घंटे और 53 मिनट का रहा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here