
भारत में 5G नेटवर्क आने के बाद कई यूजर्स नए स्मार्टफोन पर स्विच कर रहे हैं। अगर आप भी इनमें से एक है तो यह डील आपके काम आ सकती है। दरअसल रियलमी ने पिछले साल अपना realme 11 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। जिस पर मौजूदा समय में आपको 6,000 रुपये की छूट मिल जाएगी। खास बात यह है कि यह डिस्काउंट आपको डिवाइस के टॉप मॉडल 256जीबी पर मिलेगा। यही नहीं मोबाइल पर बैंक और एक्सचेंज बेनिफिट भी हैं। तो आइए, आगे फटाफट सभी ऑफर्स, नई कीमत और स्पेसिफिकेशंस जान लेते हैं।
realme 11 5G ऑफर्स और कीमत
- फ्लैट डिस्काउंट ऑफर के साथ realme 11 5G का 8GB रैम +256GB स्टोरेज मॉडल अब सिर्फ 13,999 रुपये में मिलेगा। जो लॉन्च के वक्त 19,999 रुपये में आया था।
- बेस मॉडल 8GB रैम +128GB मेमोरी पर फिलहाल कंपनी 5,700 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। जिसके बाद इसका प्राइस मात्र 13,299 रुपये हो गया है। यह मोबाइल 18,999 रुपये में बाजार में पेश हुआ था।
- अगर आप फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो 5 प्रतिशत एक्स्ट्रा कैशबैक भी मिलेगा।
- एक्सचेंज में पुराना फोन देकर नया लेना चाहते हैं तो आपको 8,150 रुपये तक ऑफ दिया जा रहा है। हालांकि यह आपको कितना प्राप्त होगा इसकी जानकारी ऑनलाइन शॉपिंग साइट की जांच के बाद मिलेगी।
- अगर आप EMI पर डिवाइस लेना चाहते हैं तो 24 महीनों तक का विकल्प है। हालांकि इसमें आपको 16 प्रतिशत इंट्रेस्ट देना होगा। इसलिए यह विकल्प महंगा पड़ सकता है।
कहां से खरीदें realme 11 5G
हमारे द्वारा बताए गए सभी ऑफर्स आपको ऑनलाइन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। ऑफर्स चेक करने के लिए यहां क्लिक करें।

क्या आपको लेना चाहिए realme 11 5G
realme 11 5G फोन पिछले साल 2023 में आया था। इसके बाद ब्रांड ने 13 सीरीज तक लॉन्च कर दी है। हालांकि यह ग्राहकों को फुल एचडी+ डिस्प्ले, Dimensity 6100+ चिपसेट, 108MP रियर, 16MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी जैसे प्रमुख फीचर्स प्रदान करता हैं। इसलिए यदि आप सस्ते विकल्प के साथ 5G का अनुभव लेना चाहते हैं तो ये बुरा ऑप्शन नहीं है। वहीं, हम सिर्फ आपको डील बता रहे हैं इसे लेना है या नहीं यह आपका निजी निर्णय होगा।

realme 11 5G के स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: रियलमी 11 5जी फोन में 6.72 इंच का फुलएचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2400×1080 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट दिया गया है।
- प्रोसेसर: फोन में 6नैनोमीटर प्रक्रिया पर बेस्ड मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6100+ आक्टाकोर प्रोसेसर लगा हुआ है। जो 2.2गीगाहर्ट्ज तक क्लॉक स्पीड दे सकता है। जबकि ग्राफिक्स के एआरएम जी57 जीपीयू है।
- स्टोरेज: रियलमी 11 5जी 8जीबी रैम के साथ 8जीबी डायनामिक रैम और 256जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट मिलता है।
- कैमरा: Realme 11 5G डिवाइस डुअल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। जिसमें एफ/1.7 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल Samsung ISOCELL HM6 प्राइमरी और 2MP का सेकेंडरी लेंस मौजूद है। वहीं, सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल कैमरा है।
- बैटरी: मोबाइल में ग्राहकों को 5,000एमएएच की बड़ी बैटरी मिलती है। इसे जल्दी से चार्ज करने के लिए 67वाट सुपरवूक फास्ट तकनीक दी गई है।
- ओएस: यह एंड्रॉयड 13 आधारित रियलमी यूआई 4.0 पर आया था। हालांकि इसे और भी अपडेट मिले हैं।










