
Realme P2 Pro (रिव्यू) और Motorola Edge 50 Fusion (रिव्यू) दोनों में 50MP प्राइमरी सेंसर वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इन दोनों स्मार्टफोन में अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है, Edge 50 Fusion में 13 मेगापिक्सल लेंस है, जबकि P2 Pro में यह 8 मेगापिक्सल सेंसर है। Motorola स्मार्टफोन का अल्ट्रावाइड लेंस मैक्रो शूटर के रूप में भी काम करता है। सेल्फी के लिए, दोनों स्मार्टफोन 32MP का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करते हैं। इन दोनों डिवाइस में से किस फोन का कैमरा द्वारा कमाल करता यह आप आगे लिखे कैमरा कंपैरिजन को पढ़कर तथा इमेज सैंपल को देखकर जान सकते हैं।
Daylight


Realme P2 Pro वार्म टोन के साथ तस्वीरें कैप्चर करता है, जिसमें रंग काफी हद तक नेचुरल दिखते हैं। हालांकि, कैप्चर की गई फोटोज़ में हमें डिटेल्स की कुछ कम महसूस हुई है। इसके विपरीत, Motorola Edge 50 Fusion इस मामले में बेहतर है, जो ओवरसैचुरेटेड रंगों के साथ अधिक फोटोज़ को अधिक आकर्षक बनाता है। ये सोशल मीडिया रेडी फोटोग्राफ्स है जिन्हें बिना एडिटिंग के ही इंटरनेट पर पोस्ट किया जा सकता है। इसके अलावा, Motorola स्मार्टफोन बेहतर डायनेमिक रेंज के साथ अपने रियलमी पी2 प्रो से आगे निकल जाता है।
विजेता : Motorola Edge 50 Fusion
Ultrawide


Motorola Edge 50 Fusion का अल्ट्रावाइड लेंस भी प्राइमरी सेंसर वाले कलर साइंस पर ही प्रोसेस करता है जिसके चलते फोटोज़ में अधिक डिटेल कैद होती है तथा फोटोग्राफी में कलर्स भी शानदार कैप्चर होते हैं। इसका 13MP लार्ज सेंसर Realme P2 Pro के 8MP लेंस की तुलना में शार्प इमेज बनाता है, जबकि Realme P2 Pro में फ्रेम के चारों ओर कुछ अनियमितता देखी जा सकती है।
विजेता : Motorola Edge 50 Fusion
Portrait


Realme P2 Pro पोर्ट्रेट्स के मामले में भी औसत प्रदर्शन करता है। इसका 50MP प्राइमरी कैमरा कंप्यूटेशनल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके फोरग्राउंड और बैकग्राउंड को अलग करता है। इसका असर फोटो डिटेल्स पर भी पड़ता है तथा यह कमजोर एज डिटेक्शन के साथ प्रभावहीन तस्वीरें खींचता है। हालांकि, यहां स्कीन कलर्स काफी सटीक आए हैं। दूसरी ओर, Motorola Edge 50 Fusion अपेक्षाकृत शार्प पोर्ट्रेट्स कैप्चर करता है, इसमें सब्जेक्ट की ऐज़ेज काफी सही तरीके से कैप्चर होती है। रंग/स्कीन टोन बेहद सटीक नहीं हैं लेकिन फिर भी फोटोज़ काफी अटरेक्टिव आती हैं, इसी के चलते तस्वीरें प्रतिद्वंद्वी रियलमी पी2 प्रो की तुलना में बेहतर दिखती हैं।
विजेता : Motorola Edge 50 Fusion
Selfie


दोनों स्मार्टफोन की सेल्फी परफॉर्मेंस लगभग समान है। दोनों में 32MP फ्रंट कैमरा दिया है, जो समान डिटेल और कलर एक्यूरेसी के साथ इमेज कैप्चर करता है। करीब से देखने पर Motorola Edge 50 Fusion की तस्वीरें इसके प्रतिद्वंद्वी की तुलना में थोड़ी शार्प दिखाई दे सकती हैं। इसके अलावा Motorola स्मार्टफोन में डायनामिक रेंज कुछ बेहतर दिखती है, हालांकि यह काफी मामूली अंतर है। अंततः, दोनों डिवाइस अपने फ्रंट कैमरा से उच्च-गुणवत्ता वाली सेल्फी कैप्चर करने में उम्दा हैं।
विजेता : एक समान
Lowlight


Realme P2 Pro लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतरीन प्रदर्शन करता है, यहां तक कि बिना नाइट मोड के भी इस फोन से खींची गई फोटोज़ में कम ग्रेन और अधिक डिटेल वाली आई हैं। ये Motorola Edge 50 Fusion से बेहतर लगती हैं। इसके विपरीत, Motorola स्मार्टफोन में लाइट ब्लीडिंग का असर ज्यादा दिखाई देता है, ऊपर लगी फोटो में फ्रेम के दाईं ओर मौजूद साइनबोर्ड पर आप इसका असर देख सकते हैं।
विजेता : Realme P2 Pro
Night mode


Realme P2 Pro से खींची गई लो-लाइट इमेज ‘नाइट मोड ऑन’ और ‘नाइट मोड ऑफ’ दोनों ही मोड्स में लगभग एक जैसी दिखती हैं। इसके विपरीत Motorola Edge 50 Fusion नाइट मोड ऑन करने फोन फोटोज़ में काफी सुधार देखने को मिलता है। इनमें ग्रेन कम कैप्चर हुए हैं, आप साइनबोर्ड के आसपास लाइट फ्लेयर को देख सकते हैं तो इस मोड में कम हो जाती है। वहीं, Edge 50 Fusion बेहतर डायनामिक रेंज के साथ बेहतर प्रदर्शन करता है, इससे शार्पर और अधिक डिटेल्ड इमेज कैप्चर करने में सहायता मिलती है जो रियमली पी2 प्रो से ज्यादा सही आती हैं।
विजेता : Motorola Edge 50 Fusion
Verdict
Motorola Edge 50 Fusion और Realme P2 Pro के इमेज सैंपल आप ऊपर देख चुके हैं। इस कैमरा कंपैरिजन में कौन सा फोन कहां पर आगे निकला है, यह आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।
| सीन | विजेता |
| Daylight | Motorola Edge 50 Fusion |
| Ultrawide | Motorola Edge 50 Fusion |
| Portrait | Motorola Edge 50 Fusion |
| Selfie | Realme P2 Pro |
| Lowlight | Realme P2 Pro |
| Night mode | Motorola Edge 50 Fusion |
Motorola Edge 50 Fusion इसके वाइब्रेंट कलर प्रोडक्शन, बेहतर डायनेमिक रेंज और शार्प डिटेल के कारण डे लाइट, अल्ट्रावाइड, पोर्ट्रेट और नाइट मोड में लगातार Realme P2 Pro से बेहतर प्रदर्शन करता है। हालांकि, Realme P2 Pro लो-लाइट फोटोग्राफी में बेहतर है, जो कम ग्रेन के साथ साफ तस्वीर प्रदान करता है। सेल्फी परफॉर्मेंस दोनों डिवाइस में समान हैं। कुल मिलाकर, Motorola Edge 50 Fusion अधिकांश परिदृश्यों के लिए एक मजबूत दावेदार के रूप में उभरता है। इसके अल्ट्रावाइड लेंस में मिलने वाले मैक्रो मोड के चलते इसे Realme स्मार्टफोन की तुलना में अधिक मल्टीफंक्शनल कैमरा फोन कहा जाएगा।
मोटोरोला ऐज 50 फ्यूजन स्मार्टफोन रियलमी पी2 प्रो की तुलना में 2,000 रुपये में महंगा है जिसके 8GB RAM वाले बेस वेरिएंट को 21,999 में खरीदा जा सकता है।



















