
फोन्स की कीमत
| Vivo V40e | Nothing Phone (2a) Plus |
| 8GB+128GB: Rs 28,999 | 8GB+256GB: Rs 27,999 |
| 8GB+256GB: Rs 30,999 | 12GB+256GB: Rs 29,999 |
गीकबेंच
गीकबेंच बेंचमार्क टेस्ट एक लोकप्रिय टूल है जो हमें स्मार्टफोन के CPU प्रदर्शन को चेक करने की परमिशन देता है। परफॉर्मेंस को दो सेगमेंट में डिवाइड किया गया है, जिसमें सिंगल-कोर और मल्टी-कोर है। सिंगल-कोर परफॉर्मेंस आमतौर पर उन कार्यों को चेक करता है है जिनके लिए बहुत अधिक पावर की आवश्यकता नहीं होती है, जैसे वेब ब्राउजिंग, ऐप लोडिंग स्पीड, आदि।

वहीं, मल्टी-कोर उन कार्यों को चेक करता है जिनके लिए बहुत अधिक पावर की आवश्यकता होती है, जैसे गेमिंग, वीडियो और फोटो एडिटिंग आदि। साथ ही आप नीचे बेंचमार्क स्कोर देख सकते हैं, जिसमें नथिंग फोन (2a) प्लस का सिंगल-कोर और मल्टी-कोर स्कोर वीवो वी40ई से थोड़े ज्यादा हैं।
| Vivo V40e | Nothing Phone (2a) Plus |
| सिंगल-कोर स्कोर: 962 | सिंगल-कोर स्कोर: 1121 |
| मल्टी-कोर स्कोर: 2892 | मल्टी-कोर स्कोर:: 2203 |
विजेता: टाई
अंटूटू
AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट इंडस्ट्री का एक स्टैंडर्ड टूल है, जिसका उपयोग किसी डिवाइस के ओवरऑल प्रदर्शन को चेक करने के लिए किया जाता है। यह स्मार्टफोन को उसके CPU परफॉर्मेंस, GPU परफॉर्मेंस, मेमोरी परफॉर्मेंस और यूजर एक्सपीरियंस सहित कई पहलुओं को परखता है। वहीं, यह प्रत्येक कैटेगरी में अलग स्कोर प्रदान करता है और फिर कुल स्कोर प्रदान करता है।

वीवो वी40ई का टोटल AnTuTu स्कोर नथिंग फोन (2a) प्लस से थोड़ा कम है। बेंचमार्क स्कोर के अनुसार, आप उम्मीद कर सकते हैं कि मोटोरोला एज 50 CPU और GPU-आधारित कार्यों में बेहतर प्रदर्शन प्रदान करेगा, हालांकि वास्तविक दुनिया के उपयोग में अंतर उतना स्पष्ट दिखाई नहीं देगा।
| Vivo V40e | Nothing Phone (2a) Plus |
| अंटूटू स्कोर: 670195 | अंटूटू स्कोर: 771491 |
विजेता: Nothing Phone (2a) Plus
सीपीयू थ्रॉटल
CPU थ्रॉटल टेस्ट यह देखने का एक अच्छा तरीका है कि किसी स्मार्टफोन का चिपसेट भारी लोड के समय कैसा परफॉर्मेंस करता है। बर्नआउट बेंचमार्क ऐप में सामने आता है कि वीवो वी40ई अपने परफॉर्मेंस का 62.6 प्रतिशत बनाए रखने में कामयाब रहता, जो कि नथिंग फोन (2ए) प्लस के 53.3 प्रतिशत के प्रदर्शन से बेहतर है।

| Vivo V40e | Nothing Phone (2a) Plus |
| बर्नआउट स्कोर: 62.6 प्रतिशत | बर्नआउट स्कोर: 53.3 प्रतिशत |
विजेता: Vivo V40e
गेमिंग टेस्ट
गेमिंग टेस्ट के लिए, हमने दोनों फोन पर 30 मिनट तक BGMI, Real Racing 3 और COD: Mobile खेलकर उनका थर्मल परफॉर्मेंस और FPS (फ्रेम पर सेकेंड) चेक किया। आप इसे नीचे टेबल में स्कोर देख सकते हैं।
| गेम्स | ग्राफिक सेटिंग | Vivo V40e FPS | Nothing Phone (2a) Plus FPS |
| सीओडी: मोबाइल | हाई ग्रिफिक्स + मैक्स फ्रैम्स | 55.77 FPS औसत | 54.8 FPS औसत |
| रियल रेसिंग 3 | स्टैंडर्ड | 57.34 FPS औसत | 59.07 FPS औसत |
| बीजीएमआई | एचडीआर ग्राफिक्स + अल्ट्रा फ्रेम | 37.23 FPS औसत | 37.72 FPS औसत |
थर्मल मैनेजमेंट की बात करें तो, वीवो V40e ने 1.5 घंटे के गेम टाइम के बाद इसका तापमान 12.3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ता है। वहीं, नथिंग फोन (2a) प्लस का तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। थर्मल मैनेजमेंट के मामले में दोनों फोन एक-दूसरे से काफी आगे हैं इसलिए यह बताने की जरूरत नहीं कि यह तापमान 1.5 घंटे के गेम टाइम के लिए बेहतरीन है। गेमिंग के दौरान अपने बेहतर FPS नंबरों की वजह से नथिंग फोन (2a) प्लस इस टेस्ट में ओवरऑल विजेता है।
| तापमान वृद्धि (सेल्सियस) | |||
| COD: Mobile | Real Racing 3 | BGMI | |
| Vivo V40e | 3.2 degrees | 4 degrees | 5.1 degrees |
| Nothing Phone (2a) Plus | 5.2 degrees | 2.8 degrees | 4.2 degrees |
Winner: Nothing Phone (2a) Plus
विजेता
परफॉर्मेंस की बात करें तो वीवो वी40ई की तुलना में नथिंग फोन (2ए) प्लस स्पष्ट विजेता है। अधिकांश बेंचमार्क में फोन बेहतर प्रदर्शन करता है और गेमिंग प्रदर्शन भी थोड़ा बेहतर है। प्रतिस्पर्धा कड़ी थी, जिसमें वीवो वी40ई ने जबरदस्त टक्कर देता है। यदि आप दोनों में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो नथिंग फोन (2ए) प्लस बेहतर ऑप्शन होगा।
स्मार्टफोन टेस्ट उज्जवल शर्मा ने किया है।





















