
इस साल मार्च में सैमसंग ने गैलेक्सी जे3 (2016) को लॉन्च किया था। वहीं पिछले कई सप्ताह से इसके नए संस्करण सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के बारे में खबरें आ रही है। हाल में इस फोन को कुछ बेंचमार्क साइट पर देखा गया था वहीं अब आनलाइन स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं। इसके साथ ही फोन का प्रेस फोटो शूट भी सामने आया है।
जे3 (2017) का यह लीक प्रमुख लीकर एवीलिक्स के ट्विटर अकाउंट से किया गया है जिन्होंने पहले भी कई फोन के बारे में जानकारियां दी हैं और वो सही साबित हुई हैं। दी गई जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) डिजाइन के मामले में बिल्कुल अपने पुराने संस्करण गैलेक्सी जे3 (2016) के समान ही है। इस फोन को मॉडल नंबर एसएम-जे327पी हो सकता है। लीक में फोन का मुख्य पैनल दिखाया गया है। जहां आप सैमसंग का हार्डवेयर वाला होम बटन देख सकते हैं और इसके साथ ही दो कपैसिटिव बटन भी देखने को मिलेंगे।
अगले माह लॉन्च हो सकता है सैमसंग गैलेक्सी सी5 प्रो और गैलेक्सी सी7 प्रो
हालांकि हम आशा कर रहे हैं कि इस बार गैलेक्सी जे3 सीरीज के फोन को फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया जा सकता है जो कि होम बटन पर ही होगा। इससे पहले चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन को लिस्ट किया गया था। उसके अनुसार फोन का बैक पैनल मैटल का है। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई थी कि यह फोन सिर्फ ग्रे और गोल्ड रंग में ही उपलब्ध होगा। लीक इमेज में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि दाईं ओर पावर बटन है जबकि बाईं ओर वॉल्यूम रॉकर दिया गया है।
Samsung Galaxy J3 (2017) [note: this is SM-J327P, not SM-J3119, which is the J3 Pro] pic.twitter.com/MSl4pFo4bi
— Evan Blass (@evleaks) November 18, 2016
जहां तक इस फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात है तो सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) में आपको 5-इंच का फुल एचडी (1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन) का डिसप्ले देखने को मिल सकता है जो एमोलेट तकनीक से जैस होगा। हालांकि खबर यह भी है कि इस फोन का एक दूसरा संस्करण कम रेंज का होगा जो एचडी (1280×720 पिक्सल रेजल्यूशन) स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है।
16-मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा सैमसंग गैलेक्सी ए7 (2017)
गैलेक्सी जे3 (2017) को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में 1.5जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी की बात की जाए तो इसे 8-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है। इस फोन में भी आपको एस बाइक, अल्ट्रा डाटा सेविंग और पावर सेविंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि यह फोन भारत में कब लॉन्च होगा इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन आशा है कि अगले साल मार्च में ही लॉन्च हो।





















