आॅनर 9 लाइट

Join Us icon

आॅनर 9 लाइट प्राइस इन इंडिया
आॅनर 9 लाइट 3जीबी रैम, 32जीबी मैमोरी प्राइस: 10,999 रुपये
आॅनर 9 लाइट 4जीबी रैम, 64जीबी मैमोरी प्राइस: 14,999 रुपये

साल के शुरुआत में ही आॅनर ने जानकारी दी थी कि वह एक नया फोन लॉन्च करने वाला है जिसमें चार कैमरे होंगे। कुछ दिन बाद ही कंपनी ने आॅनर 9 लाइट की घोषणा कर दी। बेहतरीन लुक, दमदार स्टाइल और 4 कैमरे से लैस इस फोन ने लॉन्च होने के साथ ही रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया है। आनर 9 लाइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है जहां इसका प्राइस 10,999 रुपये से शुरू है। इस बजट में आॅनर का यह फोन शाओमी रेडमी नोट 4 का कारीबी प्रतियोगी माना जा रहा है और लोग 9 लाइट के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। आगे हमने फोन के सभी स्पेसिफिकेशन की जानकारी विस्तार से दी है।

डिजाइन
आॅनर 9 लाइट को देखने में स्टाइलिश फोन है और इसका फ्रंट और बैक ग्ला का बना है। फूल व्यू डिसप्ले में उपलब्ध इस फोन की मोटाई मात्र 7.6 एमएम है और यह काफी स्लिक लगता है। होम पैलल पर कोई भी हार्डवेयर बटन नहीं है। वहीं पिछले पैनल में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर दिखाई देगा। हालांकि बड़ी स्क्रीन के बावजूद फोन कॉम्पैक्ट है और काफी स्टइलिश है।

डिसप्ले
इस फोन में आपको 5.65—इंच की स्क्रीन देखने को मिलेगी। कंपनी ने इसे 1080 x 2160 एचडी+ स्क्रीन रेजल्यूशन के साथ पेश किया है। यह फोन नए स्क्रीन डिजाइन ट्रेंड 18:9 आसपेक्ट रेशियो के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने फ्रंट और बैक दोनों ग्लास पर एक खास कोटिंग की है जिससे कि उंग्लियों के निशान कम पड़ते हैं। इस बजट में डिसप्ले रेजल्यूशन शानदार है और बहुत कम ही फोन बेज़ल लेस स्क्रीन के साथ मौजूद हैं।

हार्डवेयर
आॅनर 9 लाइट को हाईसिलिकॉन किरिन 659 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 2.36गीगाहट्र्ज का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही माली—टी830 एमपी2 जीपीयू उपलब्ध है। यह फोन 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी वेरियंट के साथ उपलब्ध है और इसमें आपको 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी मिलेगी। हालांकि फोन की मैमोरी एक्सपेंडेबल है लेकिन इसका दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम और माइक्रोएसडी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

सॉफ्टवेयर
यह फोन इमोशन यूआई 8.0 पर कार्य करता है जो एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 8.0 नुगट आधारित है। इसमें होम पैनल पर ही आपको एप्स देखने को मिलेंगे। फोन में हुआवई शेयर और मिरर जैसे कुछ अच्छे एप्स देखने को मिलेंगे।

कैमरा
वहीं आॅनर 9 लाइट में 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल का ही सेकेंडरी उपलब्ध है। आप दोनों कैमरा सेटअप से पोर्ट्रेट मोड में तस्वीरें ले पाएंगे। इसके साथ ही प्रो मोड और लाइव इमेंज सपोर्ट भी है।

कनेक्टिविटी
दोहरा सिम आधारित इस फोन में आपको 4जी वोएलइटीई के साथ वाईफाई सपोर्ट मिलेगा। वहीं कंपनी ने इसे माइक्रो यूएसबी 2.0 से लैस किया है।

पावर बैकअप
आॅनर 9 लाइट में आपको 3,000 एमएएच की लीथियम पॉलीमर बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी ने बेहतर बैटरी बैकअप का दावा किया है।

आॅनर 9 लाइट के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडलऑलर 9 लाइट
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच)5.65 इंच (14.35 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशनफुल एचडी+ (1,080 x 2,220 पिक्सल), बेज़ल लेस 18:9 आसपेक्ट रेशियो
प्रोटेक्शन
स्क्रीन टाइपआईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीनहां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडलहाईसिलिकॉन किरीन 659
प्रोसेसर2.36गीगाहट्र्ज कोर्टेक्स-ए53 ऑक्टाकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसरमाली—टी830 एमपी2
मैमोरी
रैम3जीबी/4जीबी
इंटरनल मैमेरी32जीबी/64जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रियर फ्लैशहां
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैशनहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टमएंडरॉयड वी8.0 (ओरियो)
यूआईइमोशन य़ूआई
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता3,300 एमएएच
रीमूवेबल बैटरीनहीं
बैटरी टाइपलिथियम पॉलिमर
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइजसिम1-नैनो, सिम2-नैनो (हाईब्रीड)
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीईहां/ हां
3जीहां
2जीहां
वाई-फाईहां
जीपीएसहां
ब्लूटूथहां
एनएफसीनहीं
यूएसबी/यूएसबी ओटीजीमाइक्रो यूएसबी/हां
जायरोस्कोपनहीं
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसरहां
इंफ्रारेडनहीं
प्रॉक्सिमिटी सेंसरहां
एक्सेलेरोमीटरहां
एंबियंट लाइट सेंसरहां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयरहां
हेडफोनहां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएमहां
डायमेंशन151 x 71.9 x 7.6एमएम
वज़न149 ग्राम
कलरनेवी ब्ल्यू़, सिगुल ग्रे