पानी में रंग बदलने वाला फोन Realme 14 Pro Plus हुआ लॉन्च, 6000mAh बैटरी और 12GB रैम से है लैस

Join Us icon

Highlights

  • Realme 14 Pro सीरीज में कोल्ड-सेंसिटिव कलर-चेंजिंग टेक्नोलॉजी है।
  • Realme 14 Pro सीरीज की सेल Flipkart और Realme website पर होगी।
  • Realme 14 Pro सीरीज में 6000mAh तक की बड़ी बैटरी दी गई है।

Realme 14 Pro series को आखिरकार इंडिया में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के अंदर कंपनी ने दो स्मार्टफोन्स Realme 14 Pro और Realme 14 Pro+ को उतारा है। कंपनी का कहना है कि ये दुनिया के पहले ऐसे फोन हैं, जो कोल्ड-सेंसिटिव कलर चेंजिंग टेक्नोलॉजी के साथ आते हैं। ये फोन ठंडे तापमान (16 डिग्री से कम) में अपना कलर बदलते हैं।इसके अलावा कंपनी ने इस सीरीज में कई नए व शानदार अपग्रेड्स दिए हैं। आइए आगे आपको इस सीरीज के बड़े वेरिएंट यानी Realme 14 Pro Plus 5G फोन की डिटेल में जानकारी देते हैं।

Realme 14 Pro Plus की कीमत, कलर और सेल डिटेल

  • Realme 14 Pro+ के बेस मॉडल 8GB + 128GB वेरिएंट की शुरुआती कीमत Rs 29,999 है।
  • कंपनी ने इस फोन को Jaipur Pink, Pearl White और Suede Grey कलर ऑप्शन में पेश किया है।
  • डिवाइस की सेल फ्लिपकार्ट और कंपनी की साइट पर 23 जनवरी को दोपहर 12 बजे की जाएगी।
  • कंपनी ने इस फोन के साथ 4,000 रुपये तक के बैंक ऑफर्स की घोषणा की है।
  • कलर बदलने वाली टेक्नोलॉजी सिर्फ Pearl White कलर ऑप्शन में मिलेगी।
मॉडलवेरिएंटलॉन्च प्राइसऑफर प्राइस
Realme 14 Pro+8GB + 128GB29,99927,999
8GB + 256GB31,99929,999
12GB + 256GB34,99930,999

Realme 14 Pro Plus की फोटो गैलेरी

Realme 14 Pro Plus की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: Realme 14 Pro+ में 6.83-इंच का FHD+ AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 2800 X 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन, 1.07 बिलियन कलर्स और 3840Hz PWM डिमिंग के साथ आता है।
  • प्रोसेसर: यह Qualcomm Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट से लैस है, जो ग्राफिक्स के लिए Adreno GPU के साथ आता है।
  • मैमोरी: फोन विभिन्न कॉन्फिगरेशन में उपलब्ध है, जिसमें 8GB + 128GB, 8GB + 256GB और 12GB + 256GB शामिल हैं।
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 15 आधारित Realme UI 6 कस्टम स्किन के साथ काम करता है।
  • कैमरा: Realme 14 Pro+ में 50MP Sony IMX8986 प्राइमरी कैमरा, 50MP Sony IMX882 3x पेरीस्कोप टेलीफोटो लेंस (6x इन-सेंसर जूम और 120x जूम तक) और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट लेंस है।
  • बैटरी: फोन में 6000mAh की बैटरी है, जो 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दी गई है।
  • अन्य: इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, स्टीरियो स्पीकर्स, Hi-Res ऑडियो, और IP69, IP68, और IP66 रेटिंग्स हैं, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षा देखने को मिलती है।

देखें कैसे पानी में रंग बदलता है Realme 14 Pro Plus 5G फोन

Realme 14 Pro Plus में क्या है नया?

Realme 14 Pro सीरीज पिछले साल की Realme 13 Pro लाइनअप का अपग्रेडेड वर्जन है। इस साल का सबसे बड़ा अपग्रेड उसका नया कलर-चेंजिंग डिजाइन है। हालांकि यह हार्डवेयर/परफॉर्मेंस में ज्यादा बदलाव नहीं लाता, लेकिन जो एस्थेटिक अपील यह इस सेगमेंट में लाता है वह काफी यूनिक है।

इसके अलावा इस बार Realme 14 Pro+ में भी अपग्रेड है। इस बार कंपनी ने प्लस मॉडल में Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट है। बैटरी की क्षमता को भी 5200mAh से बढ़ाकर 6000mAh कर दिया गया है। IP रेटिंग को भी IP65 से IP66/IP68/IP69 में अपग्रेड किया गया है। Realme 14 Pro+ में 13 Pro+ के 6.7-इंच स्क्रीन की तुलना में अब 6.83-इंच स्क्रीन दी गई है।

वहीं, Realme 14 Pro+ में 50MP Sony LYT701 को 50MP Sony IMX896 सेंसर से बदल दिया गया है। अब हमें 50MP IMX882 पेरीस्कोप टेलीफोटो सेंसर मिलता है, जो पहले 50MP LYT600 था।

Realme 14 Pro Plus को इन फोन से मिलेगी चुनौती

मॉडलऑल्ट्रनेटिवकरंट प्राइस
Realme 14 Pro+Vivo T3 UltraRs 29,999
Realme GT 6Rs 34,999
Redmi Note 14 Pro+Rs 30,999
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here