
पिछले महीने ही एचटीसी ने अपना 6 इंच की बड़ी स्क्रीन वाला स्मार्टफोन यू11 आईएस पेश किया था। वहीं अब जल्द ही कंपनी एक सस्ता कम बजट वाला स्मार्टफोन भी लॉन्च करने की तैयारी में है। प्रसिद्ध टिप्स्टर इवान ब्लास ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट के जरिये एचटीसी के इस फोन की जानकारी दी है और फोन की स्पेसिफिकेशन्स का भी खुलासा किया है।
इवान ने अपने ट्वीट में कहा है एचटीसी अपने कम बजट वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है जिसे ब्रीज़ कोडनोम दिया गया है। इवान ने ट्वीट से जानकारी दी है कि यह फोन भी ट्रेंड में छाई हुई बेज़ल लेस डिजाईन पर पेश किया जाएगा तथा इसमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियों की डिसप्ले होगी। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 5.5-इंच की बड़ी फुलव्यू स्क्रीन देखने को मिलेगी।
HTC's got an upcoming 5.5" phone, Breeze (second time as HTC codename), that's mostly notable for pushing full screen, 18:9 aspect ratio down to entry level. Therefore specs are nothing special (Mediatek SoC, 2/16GB, 13/5MP, 2730mAh, etc), and it should be priced to reflect that.
— Evan Blass (@evleaks) February 4, 2018
लीक के अनुसार एचटीसी अपने नए फोन को लेटेस्ट एंडरॉयड वर्ज़न पर पेश करेगा जिसके साथ यह फोन मीडियाटेक के प्रोसेसर पर रन करेगा। हालांकि लीक में चिपसेट की जानकारी नहीं दी गई है। वहीं बताया गया है कि इस फोन में 2जीबी की रैम मैमोरी के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी तथा फोन की स्टोरेज़ को कार्ड के जरिये एक्सपेंड किया जा सकेग।
फोटोग्राफी के लिए एचटीसी के इस फोन के बैक पैनल पर जहां 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा बताया गया है वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 2,730एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। बहरहाल एचटीसी की ओर से अभी तक किसी नए फोन की जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा कंपनी की घोषणा तक इसे महज़ एक लीक ही माना जा रहा है।



















