आॅनर 7एक्स के बाद कंपनी कर रही है 7सी की तैयारी, जानकारी हुई लीक

Join Us icon

हाल में हुआवई ब्रांड आॅनर ने एक के बाद एक कई बेहतरीन फोन लॉन्च किए हैंं कंपनी ने आॅनर व्यू10, आॅनर 7एक्स और आॅनर 9लाइट जैसे कुछ शानदार फोन पेश किए हैं। वहीं अब एक और मॉडल की तैयारी कर रही है। हालांकि नए फोन का नाम फिलहाल पता नहीं है लेकिन फोन के स्पेसिफिकेशन लीक हुए हैं और कहा जा रहा है कि यह आॅनर 7सी हो सकता है। इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया है।

हुआवई द्वारा पहले भी आॅनर 5एक्स और आॅनर 6एक्स के बाद आॅनर 5सी और आॅनर 6सी को जैसे फोन लॉन्च किए गए हैं। ऐसे में नया फोन 7सी होने की उम्मीद है। जैसा कि मालूम है आॅनर का सी सीरीज अपने मुख्य मॉडल के अपेक्षा थोड़े सस्ते होते हैं। इस फोन में भी आपको कुछ ऐसा ही ​देखने को मिल सकता है। चीनी स​र्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन को एलएनडी—एएल30 नाम से लिस्ट किय गया है। इस खबर को पहले प्लेफुल ड्राइड ने कवर किया है। 13-एमपी कैमरे के साथ टेक्नो ने लॉन्च किया सस्ता फोन कैमोन आई एयर
honor 7c listed in tenaa
हालांकि फोन के स्पेसिफिकेशन फिलहाल नहीं हैं लेकिन यदि यह फोन आॅनर 7सी है तो कंपनी इसे फ्रंट और बैक दोनों में डुअल कैमरे से लैस कर सकती है। फोन में आपको 16—मेगापिक्सल + 2—मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिय जा सकता है जबकि फ्रंट कैमरा 8—मेगापिक्सल का हो सकता है।