
नथिंग 4 मार्च को Phone (3a) सीरीज लॉन्च करने वाला है। इसमें Phone (3a) और Phone (3a) Pro आने की उम्मीद है। अब तक कंपनी ने केवल नाम का खुलासा किया है, जबकि डिजाइन की हल्की झलक दिखाई है और एक Snapdragon चिप की पुष्टि की है। वहीं, अब दोनों मोबाइल्स के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक हो गए हैं। जिसमें कैमरा फीचर्स में अंतर सामने आया है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Nothing Phone (3a), (3a) Pro स्पेसिफिकेशंस (लीक)
स्मार्टप्रिक्स को ये जानकारी टिप्सटर शिवम कुमार से मिली है। हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि यह लीक सच है या नहीं, इसलिए इसे पूरी तरह से सच नहीं माना जा सकता है।
- कैमरा: पिछले मॉडल्स में केवल दो रियर कैमरे थे, लेकिन Nothing 3a सीरीज में तीन रियर कैमरे हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फोन में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और एक टेलीफोटो लेंस होगा। Phone (3a) में 2x ऑप्टिकल जूम हो सकता है, जबकि Pro मॉडल 3x ऑप्टिकल जूम (Sony LYT-600 सेंसर के साथ 60x हाइब्रिड जूम तक) सपोर्ट कर सकता है।
- प्रोसेसर: फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट के साथ आ सकते हैं। Nothing ने अभी तक चिपसेट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन पुष्टि की है कि फोन Snapdragon SoC पर चलेंगे। वहीं, Phone (2a) MediaTek Dimensity 7200 और (2a) Plus Dimensity 7350 Pro SoC पर चलता है। Qualcomm चिप में नए Cortex A720 परफॉर्मेंस कोर होंगे। वहीं, देखना होगा कि यह Nothing फोन में कैसा परफॉरमेंस करता है।
- डिस्प्ले: दोनों फोन में 6.72-इंच की AMOLED स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
- बैटरी: डिवाइस को पावर देने के लिए 5,000mAh की बैटरी हो सकती है।
- अन्य फीचर्स: फोन में IP64 रेटिंग मिल सकती है, जिससे ये धूल और हल्की पानी की छींटों से सुरक्षित रहेंगे। Nothing ने फोन के साइड में एक नया बटन भी टीज किया है, जिसका इस्तेमाल तस्वीरें क्लिक करने के लिए किया जा सकता है।
Purposeful design.
Get Closer | 4 March 3:30 PM pic.twitter.com/5EdDg8hcCn
— Nothing India (@nothingindia) February 17, 2025
Nothing Phone (3a), (3a) Pro इंडिया प्राइस (संभावित)
- उसी सूत्र के अनुसार भारत में नथिंग फोन (3ए) की कीमत 25,000 रुपये से शुरू होने की अफवाह है और फोन (3ए) प्रो की कीमत 30,000 रुपये से शुरू हो सकती है। ये फोन फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होंगे।
- फोन (3ए) 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मेमोरी कॉम्बिनेशन में आ सकता है। यह ब्लैक और ग्रे कलर में उपलब्ध हो सकता है।
- इस बीच फोन (2ए) की कीमत 23,999 रुपये और (2ए) प्लस की कीमत 27,999 रुपये से शुरू हुई थी।
ऐसा लगता है कि Nothing ने “Plus” मॉनीकर को हटाकर “Pro” का उपयोग किया है। अब देखना होगा कि इन फोंस में और क्या अंतर हैं, जो “Pro” टैग और संभावित कीमत के अंतर को सही ठहरा सकें। हम Nothing Phone 3a से जुड़ी लीक और अफवाहों पर नजर बनाए रखेंगे और जैसे ही हमें ठोस जानकारी मिलेगी आपको अपडेट करेंगे।













