
Nothing Phone (3a) सीरीज का ग्लोबल लॉन्च 4 मार्च को होने वाला है। इस लाइनअप में स्टैंडर्ड Phone (3a) और Phone (3a) Pro शामिल होने की उम्मीद है। अफवाहों के मुताबिक, (3a) Pro, Phone (2a) Plus की जगह ले सकता है। बता दें कि अब तक ब्रांड ने Glyph इंटरफेस और एक डेडिकेटेड बटन को टीज किया है, जिसकी फंक्शनलिटी फिलहाल अज्ञात है। वहीं, अब Nothing ने आधिकारिक रूप से Phone (3a) सीरीज के प्रोसेसर की डिटेल्स कंफर्म कर दी हैं।
फोन (3a) सीरीज में होगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
- Nothing ने पुष्टि की है कि Phone (3a) सीरीज को Qualcomm Snapdragon प्रोसेसर से पावर मिलेगी।
- हालांकि, अभी तक सटीक चिपसेट का नाम उजागर नहीं किया गया है, लेकिन ‘सीरीज’ शब्द से संकेत मिलता है कि दोनों फोन Snapdragon चिप का इस्तेमाल करेंगे।
Hello @Snapdragon!
Our perfect match for elite performance. Now powering up the (3a) Series. pic.twitter.com/g86ToLwAQF
— Nothing (@nothing) February 13, 2025
- हम अनुमान लगा रहे हैं कि यह Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट हो सकता है, क्योंकि इसका लोगो वही है जो Nothing द्वारा टीज किए गए चिपसेट से मेल खाता है।
- सीईओ Carl Pei ने कहा है कि आगामी डिवाइस का CPU पिछले Phone (2a) Plus की तुलना में 25% तेज और GPU 72% तेज होगा।
- ब्रांड अपने फ्लैगशिप फोन में Qualcomm का चिपसेट इस्तेमाल करता है, जैसे कि Phone (2), जो 2023 में Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ लॉन्च हुआ था।
- गौरतलब है कि Nothing Phone (2a) और (2a) Plus में क्रमशः Dimensity 7200 Pro और Dimensity 7350 Pro SoC चिपसेट दिए गए थे।
- Phone (3a) सीरीज की बाकी डिटेल्स लॉन्च से पहले के दिनों में सामने आने की उम्मीद है।
Nothing Phone 3a सीरीज के की डिटेल्स (संभावित)
- लीक्स और अफवाहों के अनुसार, Nothing Phone (3a) दो वेरिएंट्स में आ सकता है जिसमें 8GB + 128GB और 8GB + 256GB मॉडल्स आ सकते हैं। यह ब्लैक और वाइट कलर ऑप्शंस में उपलब्ध होगा। वहीं, Phone (3a) Pro केवल 12GB + 256GB में आ सकता है।
- Nothing Phone (3a) सीरीज अपने पूर्व मॉडल की तरह सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और Glyph Interface को बरकरार रखेगी।
- फोन का पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल थोड़ा बड़ा दिख रहा है, जिससे यह संकेत मिलता है कि इसमें एक अतिरिक्त टेलीफोटो सेंसर हो सकता है, जिसे कंपनी ने गुप्त रूप से टीज भी किया है।
- फोन में iPhone-जैसा एक एक्शन बटन भी मिलने की उम्मीद है।
- आगामी डिवाइस की Flipkart पर उपलब्धता कंफर्म कर दी गई है।
- हाल ही में, Phone (3a) को TDRA सर्टिफिकेशन मिला है, जिससे इसका नाम भी कंफर्म हो गया है।
- Nothing Phone (3a) सीरीज को भारत में ही कंपनी के चेन्नई (तमिलनाडु) स्थित प्लांट में बनाया जाएगा।
नथिंग फोन (2a) को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था, जबकि (2a) प्लस को जुलाई में क्रमशः 23,999 रुपये और 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।












