लॉन्च से पहले सामने आई Samsung के नए और सस्ते 5G फोन की कीमत, देखने को मिलेंगे दमदार फीचर्स

Join Us icon

सैमसंग जल्द ही अपनी गैलेक्सी A सीरीज के नए स्मार्टफोन Galaxy A06 5G को लॉन्च करने वाला है। हालांकि, कंपनी ने इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है, लेकिन टिपस्टर अभिषेक यादव ने इसकी कीमत लीक कर दी है, जिससे यूजर्स की उत्सुकता बढ़ गई है। लीक हुए ऑफिशियल पोस्टर के अनुसार, यह फोन भारत में 10,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हो सकता है।

Samsung Galaxy A06 5G का लीक प्राइस

यह बजट सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके अलावा, यूजर्स इसे 8 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं। सैमसंग इस फोन के साथ Samsung Care+ का लिमिटेड टाइम ऑफर भी दे सकता है, जिसमें स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज सिर्फ 129 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी असली कीमत 699 रुपये है।

यह बजट सेगमेंट में एक शानदार ऑप्शन साबित हो सकता है। इसके अलावा, यूजर्स इसे 8 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI पर खरीद सकते हैं। सैमसंग इस फोन के साथ Samsung Care+ का लिमिटेड टाइम ऑफर भी दे सकता है, जिसमें स्क्रीन रिप्लेसमेंट कवरेज सिर्फ 129 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी असली कीमत 699 रुपये है।

Samsung Galaxy A06 5G लीक स्पेसिफिकेशन्स

आपको बता दें कि इससे पहले टिपस्टर सुधांशू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिये सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी की स्पे​सिफिकेशन्स इंटरनेट पर शेयर की थी, जिसे आप नीच पढ़ सकते हैं।

  • डिस्प्ले : सैमसंग गैलेक्सी ए06 5जी फोन को लेकर लीक में कहा गया है कि कंपनी इसे LCD स्क्रीन पर लॉन्च कर सकती है। इस स्मार्टफोन में एचडी+ रेजोल्यूशन वाली 6.7-इंच की बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी।
  • प्रोसेसर : यह सैमसंग स्मार्टफोन मीडियाटेक के डाइमेंसिटी 6300 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर लॉन्च किया जा सकता है। यह 6नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 2.4GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। लीक की मानें तो Galaxy A06 एंड्रॉयड 15 आधारित One UI 7.0 पर पेश होगा जिसमें 4 OS + 4 security अपडेट्स मिलेगी।
  • मेमोरी : गैलेक्सी ए06 5जी फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल भारतीय बाजार में कुल तीन वेरिएंट्स में सेल के लिए उपलब्ध होगा। इनमें 4जीबी रैम के साथ 64जीबी मेमोरी और 128जीबी मेमोरी दी जा सकती है। वहीं सबसे बड़े वेरिएंट को 6जीबी रैम व 128जीबी स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा जा सकता है।
  • कैमरा : फोटोग्राफी के लिए Samsung Galaxy A06 5G फोन में ​डुअल रियर सेटअप दिया जा सकता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और 2MP Depth सेंसर मिल सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
  • बैटरी : लीक की मानें तो गैलेक्सी ए06 5जी फोन को पावर बैकअप के लिए 5,000एमएएच बैटरी से लैस किया जाएगा। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए इस स्मार्टफोन में 25वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी जा सकती है।
  • अन्य फीचर्स : Galaxy A06 5G फोन को IP54 रेटिंग के साथ लाया जा सकता है। लीक में सामने आया है कि इस मोबाइल में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। वहीं मार्केट में इस सैमसंग फोन को Blue Black, Light Gray और Light Green कलर में लाया जा सकता है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here