Apple का सस्ता iPhone इंडिया में हुआ लॉन्च, इसमें है पावरफुल A18 चिप और 48MP का शानदार कैमरा

Join Us icon

Highlights

  • iPhone 16e एप्पल का पहला ‘e’ मॉडल है।
  • यह iPhone 16 लाइनअप का सबसे सस्ता मॉडल है।
  • iPhone 16e की शुरुआती कीमत Rs 59,900 है।

Apple ने आज अपने iPhone 16 सीरीज में एक नया मॉडल, iPhone 16e, पेश किया है। यह ‘e’ वेरिएंट इस सीरीज में पहली बार शामिल किया गया है। हालांकि, पहले अफवाहें थीं कि Apple iPhone SE 4 लॉन्च करेगा, लेकिन कंपनी ने iPhone 16e को पेश कर अपने फैन्स को ई-सीरीज के नए मॉडल के रूप में तोहफा दे दिया है। इस नए मॉडल में Apple का पहला इन-हाउस मॉडेम ‘Apple C1’ भी शामिल है। साथ ही, इसमें iPhone 15 Pro सीरीज की तरह एक एक्शन बटन भी है।

Apple iPhone 16e का डिजाइन

iPhone 16e का डिजाइन iPhone 15 और iPhone 16 सीरीज के समान है, लेकिन इसमें कुछ खास बदलाव किए गए हैं। दरअसल, iPhone 16e में एप्पल का सिग्नेचर फ्लैट-एज डिजाइन दिया गया है, जो इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है। वहीं, फोन का फ्रेम एयरोस्पेस-ग्रेड एल्यूमिनियम से बना है, जो इसे हल्का और मजबूत बनाता है। फोन में सिंगल कैमरा सेटअप के रूप में डिजाइन किया गया है। यह iPhone SE मॉडल से अलग दिखता है और iPhone XR की याद दिलाता है। वहीं, यह फोन iPhone 15 Pro के एक्शन बटन के साथ आता है, जिसे कस्टमाइज किया जा सकता है।

iPhone 16e की कीमत और सेल डिटेल

  • कीमत: iPhone 16e का बेस मॉडल 128GB स्टोरेज के साथ भारत में ₹59,900 से शुरू होता है।
  • वेरिएंट्स: यह तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिनमें 128GB, 256GB, और 512GB स्टोरेज शामिल हैं।
  • प्री-ऑर्डर और बिक्री: भारत में प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू होंगे, जबकि बिक्री 28 फरवरी से शुरू होगी।
  • कलर ऑप्शन iPhone 16e दो कलर ब्लैक और व्हाइट में उपलब्ध होगा।
वेरिएंटकीमत
128GBRs 59,900
256GBRs 69,900
512GBRs 89,900

iPhone 16e की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: 6.1-इंच का सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है जो कि 60Hz रिफ्रेश रेट, सिरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन, और 1,200 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है।
  • प्रोसेसर: फोन में A18 चिपसेट, जो iPhone 16 और 16 Plus में भी देखने को मिला था।
  • कैमरा: डिवाइस में 48MP का फ्यूजन रियर कैमरा और 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
  • सॉफ्टवेयर: फोन iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स कार्य करता है।
  • बैटरी और चार्जिंग: Apple ने बैटरी की सटीक क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन दावा किया है कि 20W या उससे अधिक के एडेप्टर के साथ 30 मिनट में 50% तक चार्ज किया जा सकता है। यह 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और 90 घंटे तक ऑडियो प्लेबैक सपोर्ट करता है।
  • अन्य फीचर्स: IP68 डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, iPhone 15 जैसा एक्शन बटन, USB टाइप-C पोर्ट, और Apple इंटेलिजेंस है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here