3 हजार रुपये सस्ता मिल रहा realme GT 7 Pro, जानें ऑफर की फुल डिटेल

Join Us icon

Realme GT 7 Pro पिछले साल यानी 2024 में भारतीय मार्केटच में अनाउंस किया गया था और इसमें 16GB RAM, 1.5K OLED डिस्प्ले, 120W फास्ट चार्जिंग और 5,800mAh की दमदार बैटरी जैसी पावरफुल फीचर्स दिए हैं। वहीं, खास बात है कि यह भारत का पहला स्मार्टफोन था जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ था। साथ ही यह डिवाइस अब लॉन्च के कुछ महीने बाद ही ऑफलाइन मार्केट में पूरे 3,000 रुपये डिस्काउंट के साथ सेल किया जा रहा है।

realme GT 7 Pro ऑफर डिटेल

realme GT 7 Proलॉन्च प्राइसडिस्काउंटऑफर प्राइस
12GB RAM + 256GB Storage₹59,999₹3,000₹56,999
16GB RAM + 512GB Storage₹65,999₹3,000₹62,999

 

  • 91मोबाइल्स को ऑफलाइन रिटेल सोर्स से जानकारी मिली है कि कुछ समय के लिए फोन को 3,000 रुपये सस्ते में बेचा जा रहा है।
  • रिटेल सोर्स के अनुसार यह ऑफर 1 मार्च से 31 मार्च तक चलेगा। वहीं, यह ऑफर कुछ राज्यों में लागू नहीं होगा। इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपने नजदीक के स्टोर पर जाकर इस ऑफर के बारे में जानकारी लें।
  • इसके अलावा रियलमी जीटी7 प्रो 12जीबी तथा 16जीबी रैम पर लॉन्च हुआ था तथा अब इन दोनों मॉडल्स पर छूट दी जा रही है।
  • फोन के 12GB RAM वेरिएंट पर 3 हजार रुपये का डिस्काउंट तथा 16GB RAM वेरिएंट पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • उपर टेबल में देखा जा सकता है कि ये दोनों वेरिएंट्स क्रमश: 59,999 रुपये और 65,999 रुपये में लॉन्च हुए थे। लेकिन ऑफर के साथ इन्हें क्रमश: 56,999 रुपये तथा 62,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • गौरतलब है कि यह रियलमी ऑफर सीमित समय के लिए पेश किया गया है जो आने वाली 31 मार्च तक ही चलेगा

realme GT 7 Pro की स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: Realme GT 7 Pro में 2780 x 1264 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की 1.5k स्क्रीन दी गई है। यह पंच-होल स्टाइल वाली quad-curved डिस्प्ले है जो Eco OLED Plus टेक्नोलॉजी तथा 8T LTPO पैनल पर बनी है और 120Hz रिफ्रेश रेट, 2600Hz इंस्टेंट टच सेंपलिंग रेट, 6500nits पिक ब्राइटनेस आउटपुट प्रदान करती है। इस मोबाइल में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया।
  • प्रोसेसर: रियलमी जीटी 7 प्रो इंडिया का पहला स्मार्टफोन है जो Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पर लॉन्च हुआ है। यह 3नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स और Orion CPU आर्किटेक्चर पर बना मोबाइल चिपसेट है जो 4.32GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। ग्राफिक्स के लिए इस फोन में Adreno 830 GPU दिया गया है। 91मोबाइल्स द्वारा की गई टेस्टिंग में यह फोन 27 लाख से भी ज्यादा का AnTuTu Score अचीव कर चुका है।
  • मेमोरी: Realme GT 7 Pro में पावरफुल प्रोेसेसर का साथ देने के लिए तगड़ी रैम भी दी गई है। भारत में यह फोन 16GB RAM पर लॉन्च हुआ है जो 512GB Storage सपोर्ट करता है। यह मोबाइल का टॉप मॉडल है तथा इसके बेस वेरिंएट में 12GB रैम के साथ 256GB स्टोरेज मिलती है। जीटी 7 प्रो Dynamic RAM टेक्नोलॉजी से लैस है जो फिजिकल रैम में वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 28GB RAM की ताकत प्रदान करती है। यह फोन LPDDR5X RAM + UFS 4.0 Storage सपोर्ट करता है।
  • कैमरा: फोटोग्राफी के लिए रियलमी जीटी 7 प्रो में HyperImage+ कैमरा सिस्टम दिया गया है। इसके ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला एफ/1.8 अपर्चर वाला 50MP IMX906 OIS मेन लेंस दिया गया है जिसके साथ एफ/2.65 अपर्चर वाला 50MP Periscope Portrait IMX882 सेंसर तथा एफ/2.2 अपर्चर और 112° FOV वाला 8MP Ultra-Wide एंगल लेंस मिलता है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एफ/2.45 अपर्चर वाला 16MP Sony Selfie Camera दिया गया है।
  • बैटरी: Realme GT 7 Pro स्मार्टफोन इंडिया में 5,800mAh Titan Battery पर लॉन्च हुआ है। यह सिलिकॉन-कार्बन एनोड बैटरी है जो कंपनी के दावेनुसार 450 घंटे का स्टैंडबाय टाईम देने की क्षमता रखती है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W Ultra Charge तकनीक दी गई है जो रियलमी के मुताबिक सिर्फ 11 मिनट में ही बैटरी को 50% तक चार्ज कर सकती है।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here