
Glance और Google Cloud ने मिलकर स्मार्टफोन लॉक स्क्रीन और एंबियंट टीवी डिस्प्ले के लिए कन्ज्यूमर जनरेटिव AI एक्सपीरियंस डेवलेप करने के लिए पार्टनरशिप की है। इस साझेदारी के तहत, Glance और Google Cloud मिलकर जनरेटिव AI तकनीक का निर्माण करेंगे जिसका इस्तेमाल मोबाइल लॉक स्क्रीन के साथ ही टीवी डिस्प्ले पर भी किया जाएगा।
इसमें इंटरनेट के जरिये निजी और इंटेलिजेंट कंटेंट यूजर्स को प्राप्त होगा जो उनके डिजिटल एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाएगा। इस साझेदारी में कंपनियां जनरेटिव AI-बेस्ड प्लेटफ़ॉर्म ‘Glance AI’ लॉन्च करने की योजना बना रही है जो स्मार्टफोन और टीवी स्क्रीन पर इमर्सिव डिस्कवरी एक्सपीरियंस देगा।
Glance क्या है
ग्लान्स एक AI-संचालित स्मार्ट लॉक स्क्रीन प्लेटफ़ॉर्म है, जो वर्तमान में 450 मिलियन से अधिक एंड्रॉइड स्मार्टफोन्स में काम करता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इंडिया सहित अन्य देशों में इसके 300 मिलियन से भी ज्यादा सक्रिय यूजर्स हैं। Glance, InMobi का ही हिस्सा है जो मोबाइल यूजर्स को उनकी प्राथमिकताओं के अनुसार समाचार, खेल, मनोरंजन और अन्य सामग्री प्रदान करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पहले का इस्तेमाल Samsung, Xiaomi और Realme के फोंस में भी किया जाता है।

InMobi की तैयारी
इस पार्टनरशिप पर टिप्पणी करते हुए InMobi & Glance के सीइओ फाउंडर नवीन तिवारी का कहा है कि,’ग्लान्स में कंपनी का लक्ष्य यूजर्स को एआई-संचालित डिस्कवरी एक्सपीरियंस के जरिये बेहतर वर्जन बनने के लिए प्रेरित करना है।’ नवीन के अनुसान इनका टारगेट साल 2028 तक एक अरब स्क्रीन तक पहुंचकर दुनिया का सबसे बड़ी कंज्यूमर टेक प्लेटफ़ॉर्म बनने का है।
इस साझेदारी पर Google Cloud के CEO Thomas Kurian ने कहा है कि, ‘जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी दुनिया भर के लोगों का एक्सपीरियंस बदलने की क्षमता रखती है और मोबाइल फोन इस परिवर्तन का एक महत्वपूर्ण टचपॉइंट हैं। Glance अब Google Cloud की एडवांस जनरेटिव AI तकनीक के जरिये कॉमर्स, कंटेंट और अन्य क्षेत्रों में नए फायदे देखने को मिलेंगे और यूजर्स को फायदा होगा।









