
Xiaomi ने हाल ही में पुष्टि की है कि वह 20 मार्च को बांग्लादेश में एक लॉन्च इवेंट आयोजित करेगी। इस इवेंट में कंपनी द्वारा Redmi Note 14 सीरीज को पेश किया जाएगा। हालांकि, इसी दौरान ब्रांड पहले से ही एंट्री-लेवल स्मार्टफोन Redmi A5 के लॉन्च को भी टीज कर रहा है। वहीं, अब ऐसा लग रहा है कि फोन चुपचाप ऑफिशियल तौर पर बांग्लादेश में आ चुका है। दरअसल, A5 ऑफलाइन स्टोर्स में पहुंच चुका है और लोग इसकी तस्वीरें और प्रमुख स्पेसिफिकेशन साझा कर रहे हैं।
आपको बता दें कि Redmi A5 4G, A3 Pro और A4 की तरह ही 6.88-इंच का 120Hz डिस्प्ले ऑफर करता है, जो संभवतः 720p+ LCD होगा (इसकी पुष्टि अभी बाकी है)। इस बार अपग्रेडेड 8MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जबकि पुराने मॉडल में 5MP कैमरा था। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है। आइए आगे आपको इसकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जानकारी देते हैं।
Redmi A5 5G की कीमत
Redmi A5 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है, जिसमें 4GB RAM + 64GB स्टोरेज की कीमत BDT 11,000 और 6GB RAM + 128GB स्टोरेज की कीमत BDT 13,000 रखी गई है। भारतीय प्राइस के अनुसार फोन लगभग 7,850 रूपये की शुरुआती कीमत पर आया है। यह कीमतें Redmi A3 (नॉन-प्रो वेरिएंट) के समान ही हैं। फोन चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा, जिनकी झलक पहले ही सामने आ चुकी है।
Redmi A5 की स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले और डिजाइन: Redmi A5 में 6.88-इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे स्क्रॉलिंग और कंटेंट व्यूइंग स्मूथ बनी रहती है। हालांकि, रिज़ॉल्यूशन सिर्फ HD+ है, जो इस सेगमेंट में एक कमी मानी जा सकती है।
कैमरा और सिक्योरिटी: फोन में 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो पहले के मॉडल्स से अपग्रेड है। वहीं, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद है। इसके अलावा बैक पैनल पर 32MP का सेंसर है, जबकि आमतौर पर इस रेंज में 50MP कैमरा देखने को मिलता है। कंपनी ने इसमें AI फीचर जोड़ा है, लेकिन इसकी सटीक डिटेल अभी सामने नहीं आई है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 5,200mAh की बैटरी दी गई है, जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। हालांकि, बॉक्स में सिर्फ 15W चार्जर मिलता है, यानी 18W स्पीड के लिए अलग से चार्जर खरीदना होगा।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें Unisoc T7250 चिपसेट होगा।
यह LTE प्रोसेसर है, जिसमें 2x ARM Cortex-A75 कोर (1.8GHz) + 6x ARM Cortex-A55 कोर (1.6GHz) मिलते हैं। Mali-G57 (850MHz) GPU दिया गया है, जो ग्राफिक्स को बेहतर बनाता है।
इसके अलावा परफॉर्मेंस Helio G81 (Redmi A3 Pro) के बराबर मानी जा रही है, लेकिन Snapdragon 4s Gen 2 (Redmi A4 5G) से कमज़ोर है, क्योंकि इसमें 5G सपोर्ट और ज्यादा पावरफुल CPU था। शायद कंपनी Redmi A5 5G को बाद में लॉन्च कर सकती है, ताकि 5G सपोर्ट वाली वैरायटी भी मिले।









