
ओप्पो ने बीते दिन अपना Oppo A5 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इसके साथ ही ब्रांड द्वारा चीन में Oppo A5 Vitality Edition भी लॉन्च किया गया है। यह मॉडल सामान्य की तुलना में कम कीमत में आया है और इसमें चिपसेट और कुछ खूबियां अलग रखी गई हैं। यह 5,800mAh बैटरी, 6.67 इंच डिस्प्ले, 12GB रैम, 50MP कैमरा जैसे कई फीचर्स से लैस है। आइए, आगे आपको फोन के स्पेसिफिकेशंस, कीमत और अन्य डिटेल्स बताते हैं।
Oppo A5 Vitality Edition के स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले: Oppo A5 Vitality Edition स्मार्टफोन में 6.67-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। हालांकि यह स्टैंडर्ड A5 की AMOLED डिस्प्ले की तुलना में थोड़ा डाउनग्रेड है, लेकिन Oppo ने इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस: फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है, जो बेहतरीन स्पीड और स्मूथ परफॉर्मेंस प्रदान करता है। इसके साथ यह फोन 12GB तक की LPDDR4X RAM और 512GB की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है।
कैमरा: कैमरा सेक्शन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का सेकेंडरी लेंस और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा मिलता है। यह कैमरा सेटअप दिन और रात दोनों में अच्छी क्वालिटी की फोटोग्राफी का अनुभव देता है।
बैटरी और चार्जिंग: यह स्मार्टफोन 5,800mAh की बैटरी के साथ आता है, जो स्टैंडर्ड A5 के 6,500mAh बैटरी से थोड़ी छोटी है, लेकिन फिर भी एक बजट फोन के लिए शानदार बैटरी बैकअप प्रदान करती है। चार्जिंग के लिए इसमें 45W का फास्ट चार्जर दिया गया है और यह 13.5W PD चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
अन्य: Oppo A5 Vitality Edition को IP69 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी से बचाने में सक्षम बनाती है। साथ ही, इसमें Oppo की Crystal Shield डिस्प्ले प्रोटेक्शन दी गई है, जिससे स्क्रीन को स्क्रैच और झटकों से बचाया जा सकता है। यह फोन सिर्फ दिखने में मजबूत नहीं है, बल्कि Oppo के अनुसार, इसे 14 मिलिट्री-ग्रेड टेस्ट पास करने के बाद लॉन्च किया गया है।

Oppo A5 Vitality Edition की कीमत और उपलब्धता
ओप्पो A5 विटैलिटी एडिशन की कीमत 8GB+256GB मॉडल के लिए 1,199 युआन यानी करीब 14,300 रुपये से शुरू होती है, जबकि 12GB+256GB वैरियंट की कीमत 1,399 युआन यानी लगभग 16,700 रुपये है। वहीं, टॉप मॉडल 12GB+512GB की कीमत 1,599 युआन यानी तकरीबन 19,000 रुपये रखी गई है। यह डिवाइस 21 मार्च को चीन में ओपन सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसके लिए ग्राहकों को एगेट पिंक, जेड ग्रीन और एम्बर ब्लैक जैसे तीन कलर्स मिलेंगे।









