
OPPO आमतौर पर हर छह महीने में Reno सीरीज के फोन लॉन्च करता है। ब्रांड ने OPPO Reno 13 सीरीज को पिछले साल नवंबर में चीन में और इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च किया था। वहीं, अब OPPO अगली पीढ़ी के Reno 14 स्मार्टफोंस पर काम कर रहा है। आने वाले डिवाइसेज के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं थी, लेकिन अब टिपस्टर Digital Chat Station ने OPPO Reno 14 सीरीज को लेकर कुछ जानकारियां शेयर की हैं।
OPPO Reno 14 सीरीज की प्रमुख डिटेल्स (लीक)
- DCS के अनुसार, OPPO Reno 14 सीरीज पतले और हल्के डिजाइन के साथ आएगी।
- याद दिला दें कि Reno 13 और Reno 13 Pro की मोटाई क्रमशः 7.2mm और 7.6mm थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रांड इस बार कर्व्ड डिस्प्ले के बजाय फ्लैट स्क्रीन डिजाइन अपनाएगा। यह एक बढ़ता हुआ ट्रेंड है क्योंकि कई OEMs अब फ्लैट डिस्प्ले पैनल का उपयोग कर रहे हैं, जिनमें OnePlus 13, iQOO 13 और आगामी Find X8 Ultra प्रमुख तौर पर शामिल हैं।
- टिपस्टर का यह भी कहना है कि Reno 14 सीरीज में मेटल मिडल फ्रेम होगा, जिससे फोन की मजबूती बढ़ेगी।

- ये फोन फुल-लेवल वॉटरप्रूफिंग के साथ आएंगे। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन्हें IP68 या IP69 सर्टिफिकेशन मिल सकता है, जैसा कि Reno 13 सीरीज में भी देखा गया था।
- आखिरी जानकारी के अनुसार, DCS का कहना है कि Reno 14 लाइनअप में पेरिस्कोप कैमरा होगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि यह सेंसर स्टैंडर्ड और प्रो दोनों मॉडल्स में मिलेगा या सिर्फ एक में दिया जाएगा।
- गौरतलब है कि Reno 13 Pro में ही टेलीफोटो यूनिट दी गई थी। इसलिए उम्मीद है कि OPPO पेरिस्कोप लेंस केवल प्रो मॉडल में ही पेश करेगा।
OPPO Reno 14 सीरीज की अन्य जानकारियां फिलहाल अभी साफ नहीं हैं। छह महीने के लॉन्च शेड्यूल को देखते हुए, ये स्मार्टफोंस आने वाले महीनों में चीन में डेब्यू कर सकते हैं। इसके अलावा, इन फोंस के ग्लोबल मार्केट में लॉन्च होने की भी उम्मीद है। याद दिला दें कि OPPO Reno 13 और Reno 13 Pro इस साल जनवरी में भारत में लॉन्च हुए थे, जिनकी शुरुआती कीमत क्रमशः ₹37,999 और ₹49,999 थी।









