
मोबाइल निर्माता Apple ने इसी साल फरवरी के महीने में अपना iPhone 16e स्मार्टफोन इंडियन सहित ग्लोबल मार्केट में पेश किया था। इसको लॉन्च हुए कुछ महीने ही हुए हैं कि अब इसके सक्सेसर iPhone 17e की जानकारी सामने आने लगी है। बताया जा रहा है कि यह डिवाइस पूर्व मॉडल से कुछ खास अपग्रेड के साथ एंट्री ले सकता है। आइए, आगे आपको लीक में मिली डिटेल्स बताते हैं।
iPhone 17e की जानकारी हुई (लीक)
- ‘फिक्स्ड फोकस डिजिटल’ के एक वीबो पोस्ट से सामने आई जानकारी के अनुसार यह बात सामने आई है कि, iPhone 17e ट्रायल प्रोडक्शन के करीब है।
- टिपस्टर ने बताया है कि, फोन मई 2026 में लॉन्च हो सकता है, हालांकि उन्होंने अलग से वीबो पोस्ट में इसका नाम नहीं बताया। उन्होंने आगे बताया है कि, फोन में वही बैक स्टाइल होगा इसके अलावा iPhone 16e की तरह सिंगल रियर कैमरा होने के संकेत मिले है।

- iPhone 16e की लॉन्चिंग से पहले, Fixed Focus Digital ने यह जानकारी दी थी कि एक नए ‘e’-सीरीज मॉडल पर आंतरिक स्तर पर चर्चा चल रही है और उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि यह मॉडल iPhone 17e हो सकता है।
- फरवरी में CIRP की एक रिपोर्ट सामने आई थी, यह रिपोर्ट यह दावा कर रही थी कि iPhone 17e, iPhone 16e की शुरुआत के ठीक एक साल बाद यानी फरवरी 2026 में लॉन्च होगा जो कि नई लीक हुई जानकारी में दी गई लॉन्च टाइमलाइन से तीन महीने आगे है।
बता दें, iPhone 17e के हार्डवेयर से जुड़ी जानकारी को लेकर अंदाजा लगाना थोड़ी जल्दबाजी होगी। उम्मीद है कि, iPhone 16e कि सफलता को देखते हुए Apple नए ‘e’-सीरीज iPhone मॉडल का सक्सेसर लाएगा।
काउंटरपॉइंट रिसर्च की एक हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, Apple ने 2025 की पहली तिमाही के दौरान ग्लोबल स्मार्टफोन बिक्री में टॉप स्थान हासिल किया है। यह iPhone 16e के लॉन्च और उभरते बाजारों में मजबूत परफॉरमेंस के चलते हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि कंपनी ने 19 प्रतिशत ग्लोबल बाजार हिस्सेदारी पर कब्जा कर लिया है।
याद दिला दें कि, भारत में iPhone 16e के 128GB मॉडल की कीमत 59,900 रुपये है और 512GB वैरियंट की कीमत 89,900 रुपये तक है। मार्केट में यह मॉडल ब्लैक और वाइट कलर्स में उपलब्ध होगा।









