iPhone 17 से iPhone Air तक हुए महंगे, जानें अब कितने में मिलेगा

Join Us icon

Apple के iPhone 18 Pro सीरीज और पहले फोल्डेबल iPhone Duo के लॉन्च के बाद जिन लोगों ने उम्मीद लगा रखी थी कि पुरानी आईफोन 17 सीरीज की कीमत की कटौती होगी, उन्हें कंपनी ने झटका दिया है। कंपनी ने भारत में पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत बढ़ा दी है। कंपनी ने अपनी भारतीय वेबसाइट पर iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं। कीमत बढ़ने के बाद iPhone 17 अब लॉन्च कीमत के मुकाबले 17,000 रुपये तक महंगा हो गया है।

iPhone 17 के 256GB मॉडल की कीमत अब 99,900 रुपये हो गई है। वहीं, इसका 512GB वैरियंट 1,24,900 रुपये में उपलब्ध है। बता दें कि iPhone 17 को पिछले साल भारत में 82,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। इस हिसाब से इसके बेस मॉडल की कीमत में 17,000 रुपये की सीधी बढ़ोतरी हुई है। वहीं, 512GB मॉडल की कीमत भी लॉन्च के मुकाबले बढ़ गई है।

iPhone Air भी हुआ काफी महंगा

Apple ने iPhone Air की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी की है। फोन का 256GB मॉडल अब 1,49,900 रुपये में मिलेगा। इसके 512GB वैरियंट की कीमत 1,74,900 रुपये और 1TB मॉडल की कीमत 2,24,900 रुपये हो गई है।

लॉन्च के समय iPhone Air का 256GB मॉडल 1,19,900 रुपये, 512GB मॉडल 1,39,900 रुपये और 1TB मॉडल 1,59,900 रुपये की कीमत में आया था यानी अब इसके सभी स्टोरेज वैरियंट पहले के मुकाबले काफी महंगे हो गए हैं।

iPhone 17e की कीमत में बढ़ोतरी

iPhone 17e की कीमत में भी बड़ा बदलाव हुआ है। इसके 256GB मॉडल की नई कीमत 79,900 रुपये है, जबकि 512GB वैरियंट अब 1,04,900 रुपये में मिलेगा।

iPhone 17e को भारत में 2 मार्च को 64,900 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। वहीं, इसके 512GB मॉडल की लॉन्च कीमत 84,900 रुपये थी। इस तरह iPhone 17e के दोनों वैरियंट अब लॉन्च कीमत से काफी महंगे हो गए हैं। अब इसकी कीमत क्रमशः 79,900 और 1,04,900 रुपये हो गई है।

Apple ने पुराने iPhone की कीमत ऐसे समय पर बढ़ाई है, जब कंपनी ने नई iPhone 18 Pro सीरीज और iPhone Duo को पेश किया है। iPhone Duo कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone है।

कंपनी ने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को भी पिछले साल के मॉडल्स की तुलना में ज्यादा कीमत पर लॉन्च किया है। ऐसे में नए मॉडल्स के साथ पुराने iPhone की कीमत बढ़ने से भारत में Apple के स्मार्टफोन अब पहले की तुलना में और महंगे हो गए हैं।

iPhone की कीमत में बढ़ोतरी ऐसे समय पर हुई है, जब स्मार्टफोन इंडस्ट्री में रैम और स्टोरेज की लागत बढ़ने की चर्चा है। रिपोर्ट्स में भी इस वजह से आने वाले समय में स्मार्टफोन की कीमत बढ़ने की संभावना जताई गई है। हालांकि इन पुराने iPhone मॉडल्स की कीमत बढ़ाने के पीछे Apple ने कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया है। नई कीमतों के बाद अगर कोई iPhone 17 या iPhone Air खरीदने की योजना बना रहा है, तो पुराने लॉन्च प्राइस के मुकाबले अब ज्यादा बजट रखना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here