
प्रमुख ताईवानी मोबाइल फोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने आज भारतीय बाजार में डिजायर 10 प्रो को पेश किया है। इसके साथ ही कंपनी ने एचटीसी 10 इवो का प्रदर्शन किया है। इस फोन के पिछले कुछ माह में कई जानकारियां आई हैं लेकिन उस वक्त तक फोन को बोल्ट नाम से जाना जाता था। भारत में कंपनी ने इसे एचटीसी 10 इवो नाम से इसे प्रदर्शित किया है।
मैटल डिजाइन में बना यह फोन देखने में बेहद स्टाइलिश है। यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किए गए इस फोन पर नैनो कोटिंग की गई है। फोन आईपी57 सर्टिफाइड है जो इसे कुछ हद तक पानी व धूल अवरोधक होने का भरोसा दिलाते हैं।

एचटीसी 10 इवो में 5.5—इंच की क्यू एचडी स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 2560 x 1440 पिक्सल है। वहीं एचटीसी 10 की तरह इसे भी सुपर एलसीडी 3 तकनीक से लैस किया गया है तो एक चमकदार और स्पष्ट डिसप्ले के लिए जाना जाता है। स्क्रीन गोरिल्ला ग्लास 5 कोटेड है जो इसे मजबूती प्रदान करते हैं और खरोंच से बचाते हैं।
20-मेगापिक्सल कैमरा और 4जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ एचटीसी डिजायर 10 प्रो
इस फोन को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 810 चिपसेट पर पेश किया गया है और फोन में 2गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 3जीबी रैम और 32जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें आप 2टीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और डबल ग्रिप बैक पैनल के साथ एचटीसी डिजायर 650 लॉन्च
खास बात यह कही जा सकती है कि एचटीसी 10 इवो को एंडरॉयड के सबसे नए आॅपरेटिंग सिस्टम 7.0 नुगट पर पेश किया गया है। फिलहाल बहुत कम ही फोन इस आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहे हैं। वहीं इसमें मल्टी विंडोज सपोर्ट भी है। जिससे कि आप एक साथ दो एप्लिकेशन को रन कर सकते हैं।

फोटोग्राफी के लिए एचटीसी 10 इवो में 16-मेगापिक्सल का मेन कैमरा मिलेगा। कैमरे को कई खास फीचर से लैस किया गया है। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें बीएसआई सेंसर दिया गया है। इसके साथ ही पीडीएएफ और आॅप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। मेन कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश है। खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें फोटो को आप रो फॉर्मेट में सेव कर सकते हैं। इस फीचर का उपयोग फोटोग्राफर करते हैं। इससे पिक्चर एडिटिंग करना आसान होता है और पिक्चर की क्वालिटी शानदार होती है। कैमरे में प्रो मोड फीचर है जहां एक्सपोजर और शटर को मैनुअली कंट्रोल कर सकते हैं। इसका सेल्फी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है। इसमें आप लाइव मेकअप और वाइस सेल्फी जैसे फीचर्स का उपयोग कर सकते हैं।
बेहतर म्यूजिक के लिए इस फोन को बूमसाउंड अडैप्टिव आॅडियो से लैस किया गया है। इसके साथ ही फोन को हाईरेज स्टिरियो रिकॉर्डिंग फीचर से लैस किया गया है। वहीं खास बात यह कही जा सकती है कि एचटीसी 10 इवो विश्व का पहला फोन है जिसमें यूबएसी टाइप सी अडैप्टिव इयरफोन का उपयोग किया जा सकता है। फोन में सिंगल सिम का उपयोग होता है और आप नैनो सिम का उपयोग कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ वाईफाई और ब्लूटूथ मिलेगा। इसके साथ ही फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
भारतीय बाजार में इस फोन को दिसंबर तक लॉन्च किया जाएगा और उसी वक्त कंपनी फोन के कीमत की भी जानकारी देगी।





















