
OnePlus भारत में अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Nord CE 5 की लॉन्चिंग की तैयारी में लग रहा है। हाल ही में इसे BIS (Bureau of Indian Standards) की वेबसाइट पर CPH2717 मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। माना जा रहा है कि यह भारत में लॉन्च होने वाला OnePlus Nord CE 5 ही हो सकता है, क्योंकि यही डिवाइस TDRA सर्टिफिकेशन में CPH2719 मॉडल नंबर और Nord CE 5 नाम के साथ पहले ही लिस्ट हो चुकी है।
OnePlus Nord CE 5 BIS लिस्टिंग
- 91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, BIS साइट पर देखे गए मॉडल CPH2717 को OnePlus Nord CE 5 का भारतीय वैरियंट माना जा रहा है।
- इससे पहले TDRA लिस्टिंग में Nord CE 5 नाम की पुष्टि की गई थी, जिसका मॉडल नंबर CPH2719 था।
- पिछले साल अप्रैल में OnePlus Nord CE 4 को भारत में लॉन्च किया गया था, इसलिए अब CE 5 की लॉन्चिंग भी नजदीक लग रही है।
- इसके अलावा, इस फोन के लीक रेंडर्स और स्पेसिफिकेशन पहले से इंटरनेट पर चर्चा में हैं, जिससे इसके जल्द लॉन्च होने की संभावना और भी मजबूत हो जाती है।

OnePlus Nord CE 5 के संभावित स्पेसिफिकेशन (लीक)
- डिस्प्ले: फोन में 6.7 इंच की FHD+ OLED फ्लैट डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। यह डिस्प्ले साइज Nord CE 4 जैसा ही होगा, लेकिन ब्राइटनेस में सुधार देखने को मिल सकता है।
- प्रोसेसर: OnePlus इस बार Qualcomm की जगह MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट का इस्तेमाल कर सकता है। याद दिला दें कि Nord CE 4 में Snapdragon 7 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया था।
- कैमरा सेटअप: फोन में 50MP Sony LYT600/IMX882 प्राइमरी कैमरा (f/1.8 अपर्चर, 4K 30/60fps वीडियो सपोर्ट) और 8MP Sony IMX355 अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। सेल्फी के लिए 16MP फ्रंट कैमरा लगाया जा सकता है।
- बैटरी और चार्जिंग: फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी हो सकती है, जो कि पिछले मॉडल की तुलना में काफी बड़ा अपग्रेड होगा। हालांकि, चार्जिंग स्पीड 100W से घटकर 80W रखी जा सकती है।
- रैम और स्टोरेज: फोन में 8GB रैम और 256GB स्टोरेज विकल्प मिल सकता है। इसके अलावा, एक और वैरियंट भी लॉन्च हो सकता है।

डिजाइन, कलर्स और कीमत (संभावित)
लीक हुई तस्वीरों के अनुसार, OnePlus Nord CE 5 का डिजाइन iPhone 16 से मिलता-जुलता दिख रहा है फ्लैट किनारे और वर्टिकली एलाइन्ड कैमरा सेटअप भी नजर आता है। इसे लाइट पिंक कलर में देखा गया है, हालांकि ऑफिशियल कलर ऑप्शंस अलग हो सकते हैं। इस बार OnePlus डिजाइन में एक फ्रेश चेंज ला सकता है। वहीं, संभावित कीमत की बात करें तो OnePlus Nord CE 5 की भारत में कीमत Nord CE 4 जैसी ही, यानी ₹24,999 के आसपास हो सकती है।









