
OPPO ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली Reno 14 सीरीज को चीन में लॉन्च करने की पुष्टि कर दी है। हालांकि फिलहाल लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन सीरीज मई महीने के अंत तक लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज में OPPO Reno 14 और Reno 14 Pro शामिल होंगे। वहीं, अब Reno 14 को Geekbench पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं।
OPPO Reno 14 गीकबेंच लिस्टिंग
- OPPO Reno 14 को PKZ110 मॉडल नंबर के साथ Geekbench डाटाबेस पर लिस्ट किया गया है।
- लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में k6899v1_64 कोडनेम वाला मदरबोर्ड है। इसमें कुल 8-कोर सेटअप है चार कोर 2.10GHz पर, तीन कोर 3.0GHz पर और एक प्राइमरी कोर 3.25GHz पर क्लॉक्ड है।
- यह सेटअप संकेत देता है कि फोन में MediaTek Dimensity 8400 चिपसेट होगा, जिसे दिसंबर 2023 में लॉन्च किया गया था। ग्राफिक्स के लिए Mali-G720 MC7 GPU दिया गया है।
- यह वैरियंट 12GB रैम के साथ लिस्ट हुआ है, हालांकि लॉन्च पर अन्य रैम ऑप्शन भी मिल सकते हैं।
- Geekbench टेस्ट में Reno 14 ने 1,612 (सिंगल कोर) और 6,404 (मल्टी कोर) स्कोर हासिल किए हैं।
- तुलना करें तो इसका पिछला वर्जन Reno 13, जो Dimensity 8350 के साथ आया था, उसने 1,256 और 3,958 पॉइंट्स स्कोर किए थे। इससे साफ है कि Reno 14 परफॉर्मेंस के मामले में एक बड़ा अपग्रेड है।
OPPO Reno 14 के डिटेल्स (संभावित)
- Reno 14 और Reno 14 Pro इस बार कर्व्ड डिस्प्ले की बजाय फ्लैट स्क्रीन डिजाइन के साथ आ सकते हैं।
- डिस्प्ले का साइज और रिजॉल्यूशन Reno 13 सीरीज जैसा ही रह सकता है।
- रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 14 सीरीज में पेरिस्कोप कैमरा मिल सकता है, हालांकि यह फीचर केवल Pro वैरियंट तक सीमित हो सकता है।
- बैटरी को लेकर दावा है कि इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
- पूर्व लीक इमेज से पता चला है कि फोन में iPhone Pro की तरह स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल और एल्युमिनियम फ्रेम लगाया जा सकता है।
बताते चलें कि Reno 14 सीरीज चीन में लॉन्च के बाद जल्द ही भारत में भी आने की उम्मीद है। याद दिला दें कि OPPO Reno 13 सीरीज को इस साल जनवरी में भारत में ₹37,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।









