
Samsung के पहले Fan Edition फोल्डेबल फोन को लेकर काफी जानकारियां पहले ही सामने आ चुकी हैं। यह Galaxy Z Flip 7 FE नाम से इस साल के अंत तक लॉन्च होने की अफवाह है। पिछले महीने आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि यह फोन Samsung Galaxy Z Flip 5 और Galaxy S24 FE जैसे स्पेक्स के साथ आएगा। वहीं, अब एक नए लीक में Galaxy Z Flip 7 FE के स्पेसिफिकेशंस और कीमत को लेकर अलग ही दावे किए गए हैं। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के स्पेसिफिकेशंस (लीक)
- ग्रीक पब्लिकेशन Techmaniacs की रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy Z Flip 7 FE में Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया जाएगा, जो पहले से ही Galaxy Z Flip 6 में मौजूद है।
- इसमें 12GB RAM भी दी जाएगी, जो Flip 6 में भी देखने को मिलती है।
- यह Fan Edition फोल्डेबल फोन Galaxy Z Flip 6 जैसे ही कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है। इसमें 50MP का मुख्य सेंसर, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस और 10MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, ये तीनों कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।
- यह जानकारी पहले सामने आई अफवाहों से अलग है, जिनमें कहा गया था कि Galaxy Z Flip 7 FE में Z Flip 5 की तरह 8GB RAM और 12MP डुअल रियर कैमरे दिए जाएंगे।
- रिपोर्ट के मुताबिक, Z Flip 7 FE में 4,000mAh की बैटरी होगी, जो 25W वायर्ड और 15W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। फोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल चुका है।
- इसके अलावा, फोन में वही 6.7-इंच का LTPO 2X AMOLED मुख्य डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 3.4-इंच की सेकेंडरी स्क्रीन दी जाएगी, जैसी कि Galaxy Z Flip 6 में है।
- यह आगामी फोल्डेबल फोन $1,000 (लगभग ₹83,000) से कम कीमत में लॉन्च हो सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 7 FE के लॉन्च में देरी होने की खबर है और यह फोन Z Fold 7 और Z Flip 7 के बाद आएगा, जिन्हें जुलाई में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। गौरतलब है कि Galaxy Z Flip 6 को ₹1,09,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।












