
iQOO अपने Z-सीरीज पोर्टफोलियो में एक और नया स्मार्टफोन जोड़ने की तैयारी में लग रहा है। यह iQOO Z10 Lite 5G नाम आने की उम्मीद है। इसे Bluetooth SIG और Google Play Supported Devices की लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। जिससे इसके नाम और मॉडल नंबर (I2409) की पुष्टि हो गई है। आइए, आगे लिस्टिंग और संभावित डिटेल्स जानते हैं।
iQOO Z10 Lite 5G ब्लूटूथ एसआईजी और गूगल प्ले सपोर्टेड डिवाइस लिस्टिंग
- स्क्रीनशॉट से पता चलता है कि आगामी iQOO Z10 Lite 5G ब्लूटूथ SIG और Google Play सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट के डेटाबेस में आया है।
- दोनों लिस्टिंग में बताया गया है कि डिवाइस का मॉडल नंबर I2409 है।
- इन प्लेटफॉर्म्स पर डिवाइस के मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
- बता दें कि iQOO Z10 Lite, Z10 सीरीज का तीसरा स्मार्टफोन होगा, जो पहले से मौजूद Z10 और Z10x के बाद आएगा।
- रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फोन Z10x से भी सस्ता और एंट्री-लेवल 5G फोन हो सकता है। Z10x की शुरुआती कीमत 13,499 रुपये थी, ऐसे में Z10 Lite को 10,000 रुपये से 11,000 रुपये की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है।
- कुछ रिपोर्ट्स का दावा है कि आने वाला Vivo T4 Lite 5G, Z10 Lite का ही रीब्रांडेड वर्जन हो सकता है।
- दोनों डिवाइसेज के फर्मवेयर फाइल्स GSMHostingFiles वेबसाइट पर एक जैसे बताए गए हैं।
- इसके अलावा, पहले लॉन्च हो चुके Vivo Y19 5G और Y29s 5G भी समान स्पेसिफिकेशंस के साथ आते हैं और इन्हीं के आधार पर Z10 Lite के फीचर्स का अनुमान लगाया जा सकता है।
Vivo Y19/Y29s के अनुसार संभावित स्पेसिफिकेशंस
- डिस्प्ले: फोन में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया जा सकता है। जो 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। यह स्मूद व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान कर सकता है।
- प्रोसेसर: फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होने की संभावना है। यह प्रोसेसर बजट रेंज में अच्छा 5G परफॉर्मेंस देने में सक्षम है।
- रैम और स्टोरेज: इसमें 8GB तक की LPDDR4X RAM और 256GB तक की eMMC 5.1 स्टोरेज दी जा सकती है, जो डे-टू-डे टास्क्स के लिए काफी होगा।
- सॉफ्टवेयर: फोन Android 15 पर आधारित Funtouch OS 16 पर चल सकता है।
बैटरी और चार्जिंग: इसमें 5,500mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है। साथ ही 15W चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। - कैमरा: फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा लगाया जा सकता है। जबकि रियर कैमरे की बात करें तो Y19 में 13MP + 0.08MP का डुअल कैमरा सेटअप था, जबकि Y29s में 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया था। वहीं, Z10 Lite में इनमें से कोई एक कॉम्बिनेशन मिल सकता है।
- अन्य फीचर्स: फोन में साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलेगा और यह डिवाइस 5G सपोर्ट के साथ आ सकता है।












